×

Lucknow Weather Today: आज लखनऊ में पूरे दिन मौसम रहेगा ऐसा, जानें अन्य जनपदों में कैसा रहेगा मौसम

UP Weather Update : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 30 Oct 2022 1:16 AM GMT
Lucknow Weather
X

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 30 October 2022 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज पूरे दिन सुहावना मौसम रहने का अनुमान है। लखनऊ तथा उसके आसपास के विभिन्न जनपदों में आज सुबह से ही खिलकर कर धूप निकलेगी जिसके कारण इन सभी जनपदों में दिन के वक्त मौसम सामान्य बना रहेगा। हालांकि, शाम के वक्त तापमान में गिरावट के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज सुबह के वक्त प्रदेश के कुछ जनपदों में कोहरे के कारण हल्का धूप निकलने का अनुमान है। हालांकि दोपहर तक इन सभी जनपदों में खिलकर धूप निकलेगी जिसके कारण कुछ जगहों पर लोगों को दिन में हल्की गर्मी का एहसास भी होगा। शाम में तापमान में गिरावट के कारण लोगों को गुलाबी ठंड का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 से 4 दिनों तक लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सामान्य मौसम बना रहेगा।

लखनऊ मौसम का पूर्वानुमान (Lucknow Weather Forecast)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) अगले कुछ दिनों तक खुशनुमा बने रहने का अनुमान है। आज सुबह से ही लखनऊ के आलमबाग, चारबाग, गोमतीनगर, मोहनलालगंज समेत कई अन्य इलाकों में खिलकर धूप निकलेगी जिसके कारण इन सभी क्षेत्रों में आज पूरे दिन मौसम सामान्य बने रहने का अनुमान है। लखनऊ के साथ-साथ कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, सीतापुर तथा रायबरेली समेत आसपास के विभिन्न जनपदों में आज पूरे दिन खुशनुमा मौसम रहने का अनुमान है इन सभी जनपदों में पूरे दिन धूप खिली रहेगी। लखनऊ समेत उसके आसपास के विभिन्न जनपदों में शाम के वक्त तापमान में गिरावट के कारण लोगों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि इन सभी जनपदों के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले तीन से 4 दिनों के बाद कोहरे का प्रकोप देखने को मिल सकता है जिसके कारण यहां तापमान में भी गिरावट आने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे तक लखनऊ तथा कानपुर समेत उसके आसपास के विभिन्न जनपदों में मौसम सामान्य बना रहेगा।

भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ के साथ-साथ प्रदेश के कुछ अन्य जनपदों में भी आज पूरे दिन खुशनुमा मौसम बना रहेगा। पश्चिमांचल एनसीआर तथा पूर्वांचल के ज्यादातर जनपदों में आज पूरे दिन धूप होने के कारण दिन के वक्त लोगों को हल्के गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वांचल के देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, आजमगढ़, गोरखपुर, मऊ, जौनपुर, प्रयागराज तथा वाराणसी समेत कई अन्य जनपदों में सुबह के वक्त हल्के कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। सुबह 9:00 बजे के बाद इन सभी जनपदों में तेज धूप निकलेगी। वहीं, शाम के वक्त इन सभी जनपदों में तापमान में गिरावट के कारण लोगों को हल्की ठंड का सामना भी करना पड़ सकता है। पूर्वांचल के साथ-साथ पश्चिमांचल तथा एनसीआर के ज्यादातर क्षेत्रों में भी आज पूरे दिन मौसम सामान्य बना रहेगा। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में अगले 72 घंटे तक मौसम सामान्य बना रहेगा हालांकि इसके बाद कुछ जनपदों में कोहरे का प्रकोप देखने को मिल सकता है।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ में आज मौसम (Lucknow Weather Today) मौसम पूरे दिन साफ रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ तथा उसके आसपास के ज्यादातर जिलों में आज खिलकर धूप निकलेगी जिसके कारण लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। लखनऊ के साथ-साथ कानपुर में भी आज पूरे दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है जिसके कारण कानपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

आज सुबह 7:00 बजे के करीब लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में AQI कुछ इस प्रकार रहा।

1. लालबाग - 35AQI

2. तालकटोरा - 40AQI

3. सेंट्रल स्कूल - 37AQI

4. बी आर अम्बेडकर विश्वविद्यालय - 30AQI

5. गोमती नगर - 47AQI

7. कुकरैल पिकनिक स्पॉट-1 - 42AQI

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story