×

Lucknow Weather Today: लखनऊ में ठंड के साथ कोहरे का सितम, अगले 5 दिन रहें संभलकर

Lucknow Ka Mausam 04 January 2023: लखनऊ में बुधवार को भी कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। मौसम विभाग ने पहले ही येलो अलर्ट जारी कर दिया है। बच्चों-बूढ़ों के लिए खास हिदायत दी गई है।

aman
Written By aman
Published on: 4 Jan 2023 12:47 PM GMT (Updated on: 4 Jan 2023 12:48 PM GMT)
Lucknow Weather Today
X

Lucknow Ka Mausam 04 January 2023 (Social Media) 

Lucknow Ka Mausam 4 January 2023: उत्तर प्रदेश में नए साल की शुरुआत ही गलन वाली सर्दी के साथ हुई। पहाड़ों से चलने वाली बर्फीली हवाओं ने मंगलवार दिनभर लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। आंचलिक मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, प्रदेश में इस तरह की ठंड 7 जनवरी तक रहेगी। साथ ही, यूपी के 27 जिलों में घने कोहरे (Dense Fog in UP) और शीतलहर (Cold Wave in UP ) की चेतावनी भी जारी की गई है। वहीं, 31 जिलों में कोहरे के मद्देनजर येलो अलर्ट (Yellow Alert in UP) जारी किया गया है।

लखनऊ में आज का मौसम कैसा रहेगा

प्रदेश की राजधानी लखनऊ भी कड़ाके की सर्दी और शीतलहर की चपेट में है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री और अधिकतम शाम 4 बजे ही 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। शाम होते है ठंड में खासा इजाफा देखने को मिलता है। आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक एम. दानिश ने बताया कि, बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ पहाड़ों से भी हवा यूपी की ओर चल रही है। इस कारण वेस्ट यूपी में 'शीत दिन' के साथ दिन के वक्त तापमान में अधिक बदलाव नहीं हो रहा। दिनभर धुंध बनी रहती है। बर्फीली हवा गलन का एहसास करवाती है। मौसम विभाग की मानें तो 3 दिन बाद अधिकतम तापमान में कुछ वृद्धि हो सकती है। जबकि, रात में पारा और गिर सकता है।


लखनऊ में हाड़ कंपाने वाली सर्दी

प्रदेश की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम और अधिकतम तापमान तेजी से नीचे गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 4 डिग्री तक नीचे गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। जो रात होते-होते 6 डिग्री तक आ चुका था। प्रदेशभर में ठंडी हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। लखनऊ में ठंड के कारण 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल 7 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। मंगलवार को भी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को भी न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी लखनऊ में गलन आगे भी बरकरार रहेगी।


आगामी 5 दिन ठंड के लिहाज से अहम

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 5 दिनों में पहाड़ों पर काफी बर्फबारी होने की आशंका है। इसलिए प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा और शीतलहर का अनुमान जताया जा रहा है। सबसे बुरी हालत पश्चिमी यूपी यानी सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद सहित एनसीआर के इलाकों में होगी।

कई जिलों में स्कूल बंद

प्रदेश में ठंड से ठिठुरन की वजह से कई जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश जारी हुए हैं। मौसम विभाग के आदेशानुसार राजधानी लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, श्रावस्ती तथा मैनपुरी सहित कई जिलों में 12वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 4 से 7 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story