Lucknow Weather Today: लखनऊ में सूरज के तीखे हुए तेवर, मार्च में ही पड़ेगी मई-जून जैसी...IMD अलर्ट

Lucknow Ka Mausam 04 March 2023: मार्च के शुरू होते है तापमान का तेज देखते बन रहा है। गर्मी ने अपनी धमक से सबको चौंका दिया। आने वाले दिन और गर्म रहने का अनुमान है।

aman
Written By aman
Published on: 4 March 2023 1:44 AM GMT
Lucknow Ka Mausam
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 04 March 2023: मार्च के शुरू होते है तापमान का तेज देखते बन रहा है। गर्मी ने अपनी धमक से सबको चौंका दिया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि, रविवार तक यूपी के कई जिलों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है। गुरुवार को दिन भर तेज धूप ने लखनऊ वासियों को परेशान किया। अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की गई।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। शनिवार (04 मार्च) सुबह की शुरुआत हल्की सर्द हवाओं से हुई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो आज राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। दिन में खिली धूप घरों से निकलने वालों को परेशान कर सकती है। हालांकि, तेज हवाएं तपिश से थोड़ी राहत जरूर देगी।

वातावरण में नमी घटी, सूरज के तीखे हुए तेवर

बढ़ते तापमान के बीच लखनऊ का मौसम शुष्क है। वातावरण से नमी कम होती जा रही है। मौसम वैज्ञानिक बताते हैं चलने से मौसम साफ रह रहा है। जो तापमान को बढ़ने में मददगार साबित हो रही है। लखनऊ में सुबह और शाम के वक्त हल्की सर्द हवाएं मौसम को खुशगवार बना देती है। आने वाले दिनों में भी मौसम में अस्वाभाविक उतार-चढ़ाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि, अब जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेंगे हर रोज तापमान में वृद्धि होगी।

मार्च में ही दिखेगी मई-जून जैसे गर्मी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा जा रहा है कि, आगामी 15 से 20 दिनों में धूप की तपिश इतनी बढ़ जाएगी, कि मार्च में ही मई-जून सी गर्मी का एहसास होगा। सूरज और झुलसाएगी। इस साल फ़रवरी में ही गर्मी ने 122 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे आप सहज ही अनुमान लगा सकते हैं कि जून तक मौसम किस प्रकार रौद्र रूप दिखाएगी। मौसम वैज्ञानिक बताते हैं, इसकी मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) का कमजोर होना है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कमजोर होने की वजह से होली पर भी तापमान में कमी के आसार नहीं है।

अल नीनो की कमजोर उपस्थिति

IMD के अनुसार, अल नीनो (El Nino) की कमजोर उपस्थिति से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार मानसूनी बारिश भी कम होगी। जिसका असर लखनऊ सहित आस-पास के जिलों में भी दिखेगा। आने वाले दिनों गर्मी बेतहाशा बढ़ सकती है। साथ-साथ बारिश भी कम होगी। मौसम वैज्ञानिक कहते हैं, मौसम को समझने में कई बार गलतियां हो जाती है। क्योंकि, प्रकृति और उसके बदलाव को समझना बेहद कठिन है।दरअसल, अल नीनो प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) में आने वाला एक तरह मौसमी बदलाव है। अल नीनो की वजह से सर्दियों में गर्मी और गर्मी में और अधिक गर्मी रहती है। वहीं, बरसात की संभावना भी इसमें कम हो जाती है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story