×

Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज आसमान रहेगा साफ, चढ़ने लगा पारा...धूप का सामना करने को रहें तैयार

Lucknow Ka Mausam 05 April 2023: बारिश थमने और आसमान साफ होने के बाद अब लखनऊ सहित आसपास के इलाकों का तापमान ऊपर जा रहा है। झांसी से लेकर प्रयागराज, आगरा, वाराणसी और अलीगढ़ में भी गर्मी असर दिखाने लगी है।

Aman Kumar Singh
Published on: 5 April 2023 7:03 AM GMT
Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज आसमान रहेगा साफ, चढ़ने लगा पारा...धूप का सामना करने को रहें तैयार
X
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 05 April 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बारिश और धूप की आंखमिचौली जारी है। राजधानी के आसमान में बादलों की आवाजाही लगी है। इस बीच धूप और हवा का खेल भी जारी है। मौसम पूर्वानुमान में बताया जा रहा है कि अब अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ता जाएगा। बुधवार (05 अप्रैल) को आसमान साफ रहने की उम्मीद है। मंगलवार को लखनऊ के कुछ हिस्से में बूंदाबांदी हुई थी।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई राज्यों में हवा का दबाव बना रहेगा। जिसकी वजह से यूपी के कई हिस्सों में आंधी और छिटपुट बारिश के आसार हैं। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी एक बार फिर अपना तेवर दिखाने को तैयार है। बारिश के बाद लखनऊ का आसमान साफ है। सुबह से ही खिली तेज धूप और नमी के कारण दिन बढ़ने के साथ उमस का अहसास हो रहा है। IMD की मानें तो 15 अप्रैल के बाद यूपी में गर्मी अपना तेवर दिखाने लगेगी। दिन और रात दोनों तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी।

आज कैसा रहेगा लखनऊ का हाल?

लखनऊ का तापमान पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से चढ़ने लगा है। बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आंचलिक मौसम विभाग की मानें तो अब लगातार तापमान में वृद्धि होती नजर आएगी। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी। बताया जा रहा है कि धूप लोगों को परेशान कर सकती है। जल्द ही लोगों को गर्मी सताने वाली है। कहने का मतलब है कि चिलचिलाती धूप का सितम लखनऊ वासियों को परेशान करेगा।

झांसी सबसे गर्म, प्रयागराज-वाराणसी में भी चढ़ा पारा

अमौसी स्थित लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश का कहना है कि, यूपी के अन्य जिलों में भी गर्मी का असर अब नजर आ रहा है। बुंदेलखंड हो या पूर्वांचल या फिर तराई वाले क्षेत्र। हर जगह तापमान बढ़ने लगा है। झांसी प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में से एक है। यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। संगम नगरी प्रयागराज हो या वाराणसी या फिर आगरा। इन सभी जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है। जबकि, अलीगढ़ और बरेली में थोड़ी राहत है। पश्चिमी यूपी में बुधवार को भी आंधी-बारिश की आशंका है। वेस्ट यूपी का मौसम प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में खुशगवार है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story