×

Lucknow Weather Today: लखनऊ में सर्द हवाओं से सुबह-शाम ठंड, दोपहर में तीखी धूप..जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Lucknow Ka Mausam 05 February 2023: लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। ठंडी हवाएं चलेंगी।

aman
Written By aman
Published on: 5 Feb 2023 1:18 AM GMT
Lucknow Ka Mausam 05 February 2023:
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 05 February 2023: यूपी में बसंत ऋतु के साथ ही मौसम में लगातार बदलाव दिख रहा है। हफ्ते भर में राजधानी लखनऊ के लोगों ने भी सभी प्रकार के मौसम देखे। कभी बारिश तो कभी धूप। बारिश के बाद मौसम साफ़ हुआ ही था कि पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी। आजकल दिन में दिन में राजधानी वासियों को तेज धूप का सामना करना पड़ता है तो शाम से ठंड फिर बढ़ जाती है। प्रदेश में हवाओं का असर दिख रहा है।

इन दिनों राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) की सुबह ठंड रह रही है। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाएं चुभ भले नहीं रही, लेकिन ठंडक का अहसास करा रही हैं। आंचलिक मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में ठंड की स्थिति ऐसी ही रहेगी। इस बीच पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को भी दिन में खिली धूप निकलने से और तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

लखनऊ में आज भी चलेंगी ठंडी हवाएं

'नवाबों का शहर' लखनऊ आजकल सर्द हवाओं की चपेट में है। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। लगातार चल रही इन हवाओं की वजह से लखनऊ में एक बार फिर ठिठुरन का अहसास लोगों को हो रहा है। शाम से तापमान गिरने का सिलसिला शुरू हो जाता है। देर रात तक पारा काफी नीचे चला जाता है। लखनऊ स्थित मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में रविवार (05 फ़रवरी) को भी ठंडी हवाएं तो चलेंगी साथ में धूप भी निकलेगी। जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

दिन में ठंड से राहत, रात को आफत !

लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। ये शुक्रवार से एक डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इसका मतलब है कि, दिन के वक्त भले ही ठंड से राहत मिले, लेकिन शाम होते ही सर्दी अपना रूप दिखाएगी।

गर्म कपड़ों से अभी न करें परहेज

लखनऊ मौसम विभाग के वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि, राजधानी के आसपास के कुछ क्षेत्रों में रविवार सुबह के समय कोहरा देखने को मिल सकता है। लेकिन, दिनभर के मौसम पर नजर डालें तो कुल मिलाकर मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। ऐसी स्थिति में लोगों को अभी गर्म कपड़ों से परहेज न करने की सलाह भी दी गई है। लापरवाही बरतने पर सुबह और शाम की ठंड लोगों को बीमार कर सकती है।

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर राजधानी पर

राजधानीवासियों को सर्द हवाएं थोड़ा परेशान अवश्य करेगी। लेकिन, दिन के वक्त लोगों को सर्दी से ज्यादा परेशानी नहीं होगी। मौसम विभाग का कहना है आने वाले दिनों में भी मौसम साफ रहने वाला है। धीरे-धीरे सर्दी कम होती जाएगी। फ़िलहाल मौसम में थोड़ा बहुत बदलाव पहाड़ों पर जारी बर्फबारी की वजह से हो रहे हैं। जैसे ही बर्फबारी का सिलसिला थमेगा लखनऊ का मौसम भी बदलेगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story