Lucknow Weather Today: होली से पहले लखनऊ का मौसम बदला, रात भी होने लगी गर्म...जानें आज कैसा रहेगा वेदर

Lucknow Ka Mausam 05 March 2023: होली से पहले ही लखनऊ का मौसम काफी गर्म हो गया है। दिन और रात का चढ़ता पारा शहरवासियों की टेंशन बढ़ा रहा है।

aman
Written By aman
Published on: 5 March 2023 1:41 AM GMT
lucknow weather today
X

lucknow weather today  (photo: social media ) 

Lucknow Ka Mausam 05 March 2023 : यूपी की राजधानी लखनऊ में अब दिन पहले से ज्यादा गर्म होने लगे हैं। साथ ही, रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। कुछ देर के लिए ही सही रात में घरों में पंखे चलने लगे हैं। लेकिन, देर रात सर्दी का एहसास भी होता है जो सुबह तक कायम रहता है। दिन में धूप की तपिश लोगों को छांव की तलाश करने को मजबूर कर रही है। आंचलिक मौसम विभाग पहले से ही आगाह कर रहा है कि, आने वाले दिनों में गर्मी लोगों को झुलसाएगी। मार्च के अंत तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है।

लखनऊ की रातें भी अब गर्म होने लगी हैं। लखनऊ स्थित मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, शहर का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। अर्थात, धीरे-धीरे ही सही रात में भी लोगों को गर्मी का एहसास होने लगेगा। लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

लखनऊ में झुलसाएगी गर्मी

लखनऊ में रविवार (05 मार्च) को अधिकतम तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा। जबकि, न्यूनतम तापमान भी 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है। धूप की बढ़ती गर्मी अभी से ही शहरवासियों को परेशान करने लगी है। हालांकि, 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल रही हैं। हवाओं से शुष्क मौसम में थोड़ी राहत दी है। मौसम का ये रूप सिर्फ लखनऊ में ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों कानपुर, बाराबंकी और अयोध्या में भी देखने को मिल रही है। रविवार और गर्म रहने का अनुमान है।

कानपुर-बाराबंकी सहित इन जिलों में भी बढ़ी गर्मी

लखनऊ से सटे अन्य जिलों में रात का तापमान बढ़ता जा रहा है। बाराबंकी (Barabanki Weather) में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस आसपास रह रहा है। वहीं, कानपुर (Kanpur Weather) में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। धर्मनगरी वाराणसी (Varanasi Weather) में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान जताया जा रहा है। आंचलिक मौसम विभाग के वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि, फिलहाल मौसम इसी तरह बना रहेगा। चूंकि, ये मार्च का महीना है जिसमें गर्मी की शुरुआत होती है। ऐसे में अब आहिस्ते-आहिस्ते एक से दो डिग्री सेल्सियस तापमान दिन और रात में वृद्धि होती नजर आएगी।

एसी-कूलर की मांग अभी से बढ़े

इस बार फरवरी से ही गर्मी का असर दिखने के कारण बाजार भी सजने लगे हैं। शहरवासी भीषण गर्मी की आहट से संभले हुए हैं। लोगों ने गर्मी से बचाव के लिए इंतजाम शुरू कर दिए हैं। अभी से ही बाजार में एसी-कूलर की मांग बढ़ गई है। दुकानों में फ्रिज की मांग भी बढ़ गई है। बाजार भी इस बार बड़ी नजर लगाए हुए है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story