×

Lucknow Weather Today: लखनऊ में चटक धूप, बादलों की आवाजाही के बीच टेम्प्रेचर 35 तक पहुंचा...जानें आज का हाल

Lucknow Ka Mausam 06 April 2023: लखनऊ में आज भी मौसम साफ रहेगा। तेज धूप निकलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ हवाओं का असर लोगों को राहत देगा।

Aman Kumar Singh
Published on: 6 April 2023 7:05 AM GMT
Lucknow Weather Today: लखनऊ में चटक धूप, बादलों की आवाजाही के बीच टेम्प्रेचर 35 तक पहुंचा...जानें आज का हाल
X
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 06 April 2023: उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही बादल और धूप की आंखमिचौली जारी है। मार्च के अंतिम हफ्ते में प्रदेश में हुई बेमौसम बरसात और ओले गिरने से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार गुरुवार (06 अप्रैल) को राज्य में मौसम साफ रहने का अनुमान है। बारिश थमने के बाद अब तापमान धीरे-धीरे ऊपर जाने लगा है। दिन और रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि, प्रदेश के कुछ हिस्से बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, अगले दो दिनों में गर्मी बढ़ेगी। लखनऊ में 06 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सुबह से ही खिली धूप तपिश बढ़ाएगी। 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से चलने वाली हवा भले थोड़ी राहत देगी।

10 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक

IMD ने कहा है कि, लखनऊ और आसपास के जिलों में मौसम बदला-बदला रहेगा। ये आलम शनिवार तक रहेगा। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर बना रहेगा। राजधानी में दिन में भले ही अच्छी धूप खिली रहेगी, मगर शाम होते ही हवाओं में थोड़ी ठंड का एहसास होगा। अनुमान है कि, 10 अप्रैल तक लखनऊ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। 15 अप्रैल के बाद राजधानी सहित प्रदेश के अन्य जिलों में कड़कड़ाती धूप झुलसाएगी।

शनिवार तक बदला-बदला रहेगा मौसम

अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान चढ़ना शुरू होगा। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। मगर, 15 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं सुकून देगी। मोहम्मद दानिश बताते हैं, सप्ताहांत यानी शनिवार तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। दिन में अच्छी धूप खिलेगी। लेकिन, पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।

एनसीआर क्षेत्र में मौसम खुशनुमा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के क्षेत्र नोएडा और गाजियाबाद में बीते 6 दिनों से हर शाम हल्की बारिश होती रही है। बुधवार शाम भी ऐसा ही मौसम देखा गया। बारिश होने से यहां तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। नोएडा में न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री के आसपास रह रहा है। गाजियाबाद में भी ऐसा ही मौसम रहने की आशंका जताई गई है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story