Lucknow Weather: दो दिन लखनऊ का मौसम रहेगा ऐसा, जानिए कब होगी बारिश

UP Weather Update : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक यूपी की राजधानी लखनऊ में अगले 2 दिनों तक उमस भरी गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा, हालांकि 9 जुलाई से तेज बारिश होने की संभावना है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 6 July 2022 11:34 AM GMT (Updated on: 6 July 2022 11:34 AM GMT)
Lucknow Weather
X

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 6 July 2022 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) समेत प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में दिन के वक्त हल्के बादल छाए रहे रहे हैं मगर तेज बारिश ना होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से छुटकारा नहीं मिल रहा है। लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में एक बार फिर तापमान 35 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंचने लगा है। बीते दिन पश्चिमांचल के कुछ जनपदों में हल्की बूंदाबांदी हुई मगर उससे लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि लखनऊ कानपुर तथा प्रदेश के पूर्वांचल और पश्चिमांचल के हिस्सों में अगले 48 घंटे तक इसी तरह उमस भरी गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि इस दौरान कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी भी हो सकती है मगर इससे तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आएगी।

लखनऊ मौसम का पूर्वानुमान (Lucknow Weather Forecast)

राजधानी लखनऊ में आज भी मौसम (Lucknow Weather Today) बीते दिन की तरह उमस भरा रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ तथा उससे सटे आसपास के जनपदों में आज दिन के वक्त लोगों को तेज धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान कई जगहों पर आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे मगर बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में लोगों को अगले दो से 3 दिनों तक उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 9 जुलाई के बाद राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का यह सिलसिला 9 जुलाई से 12 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में देखने को मिल सकता है। इस दौरान कई जनपदों में गरज और तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 9 जुलाई से बारिश होने के बाद राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश के तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस का गिरावट आ सकती है। गौरतलब है कि बीते 2 से 3 दिनों से लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) तथा उससे सटे आसपास के अन्य जनपदों में भी मौसम काफी गर्म रह रहा है। तेज धूप से तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है जिसके कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज लखनऊ का अधिकतम तापमान (Lucknow Ka Tapman) 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मंगलवार को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। बता दें दिन के वक्त सुबह से ही चिलचिलाती धूप होने के कारण इन दिनों लखनऊ का तापमान ज्यादातर 35 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक राजधानी लखनऊ तथा उससे सटे आसपास के जनपदों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story