×

Lucknow Weather: लखनऊ में काले बादलों का लगा जमावड़ा, IMD ने जारी किया मूसलाधार बारिश का अलर्ट

UP Weather Update : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) समेत कई अन्य जनपदों में आज पूरे दिन बादलों का आना जाना रहेगा, इस दौराम कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 7 Aug 2022 10:30 AM GMT (Updated on: 7 Aug 2022 10:30 AM GMT)
Lucknow Weather
X

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 7 August 2022 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) तथा उसके आसपास के अलग-अलग जनपदों में आज पूरे दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बीते दिन भी लखनऊ तथा पुर से सटे आसपास के कई अन्य जनपदों में बादलों का जमावड़ा लगा रहा इस दौरान कुछ जगहों पर बारिश भी देखने को मिली। लखनऊ के अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल तथा पश्चिमांचल के कई जनपदों में भी बीते दिन बादल छाए रहे जिसके कारण कुछ जनपदों में हल्की बूंदाबांदी तो कुछ जगहों पर मध्यम स्तर के बारिश देखने को मिली। गौरतलब है कि इस वक्त उत्तर प्रदेश में मानसून काफी ज्यादा सक्रिय है मगर बीते कई सालों के रिकॉर्ड को देखें तो इस साल काफी देरी से मानसून आने के कारण प्रदेश में अब तक बारिश बहुत कम हुई है।

लखनऊ का मौसम (Aaj Lucknow Ka Mausam)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) आज भी सुहावना बना रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ तथा उसके आसपास के अलग-अलग जनपदों में आज पूरे दिन बादलों का जमावड़ा लगा रहेगा इस दौरान सूरज की आंख मिचौली भी जारी रहेगी। दोपहर बाद लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी तथा अयोध्या समेत कई अन्य जनपदों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर 2:00 बजे के बाद लखनऊ के तालकटोरा चिनहट मोहनलालगंज गोमती नगर तथा आलमबाग समेत कई अन्य क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है।

इन सबके अलावा उत्तर प्रदेश के मध्यांचल तथा पूर्वांचल में भी अगले 48 घंटे के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में भारी बारिश हो सकती है, इस दौरान कई जगहों पर बिजली गिरने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। गौरतलब है कि बीते 15 दिनों से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में मानसून सक्रिय है, इस दौरान कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश देखने को मिली है।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ का तापमान (Lucknow Ka Tapman) आज भी कल के समान ही रहने का अनुमान है। बीते 15 दिनों से हो रही मानसूनी बारिश के कारण राजधानी लखनऊ में तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हुई है जहां जुलाई महीने के शुरुआती दिनों में लखनऊ में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा था। वहीं, अगस्त में तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज लखनऊ तथा उसके आसपास के कई अन्य जनपदों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

लखनऊ के वायु गुणवत्ता सूचकांक काफी सुधर देंखने को मिला है। बीते दो हफ्तों से हो रही बारिश के कारण राजधानी लखनऊ के ज्यादातर क्षेत्रों में AQI 60 के आसपास ही दर्ज हुआ है। आज सुबह 7:00 बजे के करीब तालकटोरा, गोमती नगर, आलमबाग समेत लखनऊ के कई अन्य क्षेत्रों में AQI 50 के नीचे दर्ज हुआ।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story