×

Lucknow Weather Today: यूपी में ठंड दिखाने लगी तेवर, सर्द हवाओं से गिरा रहा पारा, जानें आज के मौसम का हाल

Lucknow Weather Today: पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी का असर अब उत्तर प्रदेश में ठंड के रूप में दिखने लगा है। यूपी के कई जिलों में तापमान लगातार गिरने लगा है।

aman
Written By aman
Published on: 7 Dec 2022 2:04 AM GMT
up weather today 7 december 2022 imd winter news prayagraj lucknow noida ka mausam varanasi up me aaj kaisa rahega mausam
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Weather Today 7 December 2022: पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी का असर अब उत्तर प्रदेश में ठंड के रूप में दिखने लगा है। बीते कुछ दिनों से पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी हुई है। जिस वजह से मैदानी इलाकों में लगातार ठंड बढ़ने लगी है। यूपी में तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) अनुसार, वेस्ट यूपी में सर्द हवाओं ने ठंड के साथ ठिठुरन पैदा कर दी है। प्रदेश में बुधवार (07 दिसंबर) को कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।

वहीं, करें प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow Weather in December) की, तो यहां भी ठंड बढ़ी है। बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को शहर के तापमान में हल्की गिरावट के बाद ठंड बढ़ी है। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नोएडा, गाजियाबाद सहित NCR में आने वाले कई इलाकों में बुधवार को भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तथा अधिकतम 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

सोमवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन

यूपी के तराई वाले क्षेत्रों से आने वाली सर्द और बर्फीली हवाओं की वजह से मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। इस हफ्ते सोमवार का दिन इस सीजन का सबसे अधिक ठंडा दिन रहा। क्योंकि, पहली बार अधिकतम तापमान 25 डिग्री से नीचे लुढ़का था। पारा गिरकर 24.4 डिग्री और न्यूनतम एक डिग्री घटकर 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सुबह-शाम कई जिलों में छाया रहेगा कोहरा

मंगलवार की तरह बुधवार को भी प्रदेश में कई जिलों में तेज हवा और ठंड बने रहने की संभावना है। कई जगहों पर शीतलहर जैसा असर अभी से दिखने लगा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि, सूबे में सर्द हवाएं ठंड के साथ सिहरन पैदा कर रही हैं। वेस्ट यूपी और पूर्वांचल के कई जिलों में सुबह और शाम के वक़्त कोहरा छाया रहेगा। IMD के अनुसार, दिन ढलते ही कोहरा शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि, अगले कुछ दिनों में कोहरा और घना होता जाएगा। इस बीच हल्के बादल भी आ सकते हैं।

लखनऊ में तेज हवा बरकरार !

यूपी की राजधानी लखनऊ में बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इसकी मुख्य वजह बीते कुछ दिनों से चल रही ठंड हवाएं हैं। 7 दिसंबर को भी शहर में हवा तेज रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है। जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री तक आ गया है। राजधानी लखनऊ में वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा है। फिलहाल AQI 'बहुत खराब' की श्रेणी में है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से हवा में नमी बढ़ गई है।

प्रयागराज-गोरखपुर में भी पारा गिरा

नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर के अलावा संगम नगरी प्रयागराज में भी पारा गिर रहा है। प्रयागराज में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और गोरखपुर में 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही, मेरठ, बरेली और झांसी में भी तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। यहां भी सिहरन महसूस की जा रही है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story