Lucknow Weather Today: लखनऊ में धूप निकलने से चढ़ा पारा, दिन में बढ़ी उमस...रातें अभी भी सर्द

Lucknow Ka Mausam 07 February 2023: लखनऊवासियों को कड़कड़ाती सर्दी से राहत मिल गई है। सुबह से खिली धूप ने उमस बढ़ाई है। मगर, दिन जहां गर्म तो रातें सर्द हैं।

aman
Written By aman
Published on: 7 Feb 2023 1:38 AM GMT
Lucknow Ka Mausam 07 February 2023:
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 07 February 2023: लखनऊवासियों को दो महीने की कड़कड़ाती सर्दी से अब राहत मिलने लगी है। सुबह 10 बजे से चमकती धूप लोगों को ठंड से राहत दे रही है। फरवरी के पहले हफ्ते का रविवार इस साल सबसे गर्म दिन रहा। सोमवार को राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ा रहा। धूप में अब लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। दोपहर 2 बजे के करीब धूप इतनी तेज हो जाती है कि लगातार बैठना या सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाता है।

आंचलिक मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार (07 फरवरी) को लखनऊ का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि न्यूनतम १२ डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। पिछले दो दिनों से मौसम में अचानक बदलाव देखा जा रहा है। हालांकि, मौसमी बदलाव का ये सिलसिला बीते दो हफ़्तों से जारी है। तापमान में लगातार उतार-चढाव देखा जा रहा है। अब अधिकतम तापमान में करीब 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जा रही है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है।

अभी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रहेगा

उत्तर प्रदेश में मौसमी बदलाव का असर दिखाई दे रहा है। लखनऊ मौसम विभाग के वैज्ञानिक मो. दानिश का कहना है कि, 'आने वाले दिनों में भी तापमान बढ़ेगा। बावजूद न्यूनतम तापमान कुछ दिनों तक 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रहेगा। अधिकतम तापमान में भले ही इजाफा दिखे। अभी मौसम में कोई बड़ा बदलाव होता नजर नहीं आ रहा है।' कहने के मतलब है कि, लगन वाली ठंड और ठिठुरन अब कल की बात हो चुकी है।

ईस्ट से वेस्ट तक मौसम का बदला मिजाज

उत्तर प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। फरवरी की शुरुआत से ही सुबह और रात के समय ठंड का एहसास हो रहा है। दिन चढ़ने के साथ गर्मी और उमस बढ़ने लगती है। दो दिनों से रात का भी तापमान सामान्य ही रह रहा है। मंगलवार को भी कमोबेश ऐसा ही हाल रहेगा। ईस्ट से लेकर वेस्ट तक मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव जारी है।

प्रदेश के अन्य जिलों का हाल

प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो बरेली अभी भी सबसे ठंडे जिलों में से एक है। सोमवार को यहां का न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह, कानपुर (Kanpur Weather) और धर्मनगरी वाराणसी में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। संगम नगरी प्रयागराज, अलीगढ़ तथा आगरा में भी तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story