×

Lucknow Weather Today: लखनऊ में ठंड से टूटा वर्षों का रिकॉर्ड, 48 घंटे रहें संभलकर

Lucknow Ka Mausam 07 January 2023: लखनऊ में गलन वाली सर्दी ने हालत बदतर कर दिए हैं। वीकेंड कड़ाके की सर्दी में ही बीतेगा। चिलिंग इफेक्ट से लोग परेशान हैं।

aman
Written By aman
Published on: 7 Jan 2023 1:07 PM GMT (Updated on: 7 Jan 2023 1:07 PM GMT)
Lucknow Ka Mausam 07 January 2023:
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 07 January 2023: उत्तर प्रदेश इन दिनों कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। राजधानी लखनऊ में ठंड अपने पिछले रिकॉर्ड तोड़ रही है। आंचलिक मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में कड़कड़ाती सर्दी ने 12 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आखिरी बार वर्ष 2011 में लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जिसके बाद वर्ष 2023 में ही जनवरी के पहले हफ्ते में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के नीचे गया है। मौसम विभाग (IMD lucknow) ने लखनऊ के लिए आगामी 48 घंटे बेहद अहम बताए हैं।

सीतापुर में 4 डिग्री,लखनऊ में 8.9 डिग्री तापमान रहा गोंडा। बहराइच में 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कानपुर में में 3.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। अयोध्या में अधिकतम,न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड भी टूटा। 9 जनवरी तक कोल्ड डे शीतलहर की चेतावनी जारी रहेगी। कुशीनगर,महाराजगंज समेत कई इलाकों में ज़्यादा ठंडक बढ़ेगी। उन्नाव,कानपुर,सुल्तानपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया। अयोध्या में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया।

आंचलिक मौसम विभाग के निदेशक मोहम्मद दानिश ने बताया कि, राजधानी लखनऊ के लिए अगला 48 घंटा अहम बताया है। क्योंकि, इन घंटों में शीतलहर (Cold Wave) और घने कोहरे (Dense Fog in Lucknow) का सितम बढ़ेगा। उल्लेखनीय है कि, मौजूदा वक़्त में लखनऊ में शिमला जैसे हालात बने हुए हैं।

ठंड ऐसी कि नसों में जम जाए खून

लखनऊ में सर्दी का सितम जारी है। आसमान से लगातार की बूंदें बरस रही हैं। ओस की बूंदों ने ठंड बढ़ाने में मदद की है। शहर वासी घरों में दुबकने को मजबूर हैं। 1 जनवरी से राजधानी में आलम ये है कि अगर कोई व्यक्ति दोपहिया वाहन से बिना हाथों में दस्ताने पहने चले, तो ज्यादा दूर नहीं जा पाएगा। ऐसा लगता है मानो हाथों की नसों में खून जम जाएगा। लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री के नीचे आ गया। जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे गया। इसी तरह गुरुवार की रात इस साल की सबसे सर्द रात रही। ऐसे में आंचलिक मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि, अगले 48 घंटे अहम होंगे। लखनऊ में शीतलहर और बढ़ने के आसार हैं। वहीं, घने कोहरे के कारण लखनऊ में दृश्यता शून्य (zero visibility) हो गई। हालांकि, शहरों में दृश्यता फिर भी ठीक है। लेकिन, जैसे-जैसे हरियाली की तरफ बढ़ते हैं ठंड और विजिबिलिटी दोनों ही कम हो जाती है।

लखनऊ में 'Chilling Effect' से जीना मुहाल

लखनऊ में शनिवार (07 जनवरी) को भी न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री के करीब रहेगा। कहने का मतलब है कि, शनिवार को भी 'कोल्ड डे' के हालात रहेंगे। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि, नए साल में बीते चार दिनों के हालात देखें, तो दिन और रात का तापमान लगातार सामान्य से कम रह रहा है। दूसरी तरफ, पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी हुई है। पहाड़ से आने वाली हवाएं लखनऊ में 'चिलिंग इफेक्ट' (Chilling Effect) पैदा कर रही है। इसी वजह से अधिक सर्दी महसूस हो रही है।

सर्द हवाओं से घरों में दुबके लोग

सर्द हवाएं लोगों को चैन से जीने नहीं दे रही है। सुबह और शाम में तो अधिकतर लोग घरों में ही कैद रहते हैं। इस वजह से भी ठंड का उतना अहसास नहीं होता। लेकिन, दिन में 'चिलिंग इफेक्ट' लोगों को काम तक नहीं करने दे रहा। हालांकि, ड्यूटी के कारण खुले में रहने वाला हर शख्स किनारे ढूंढता दिख जाता है। फेरी वाले भी जगह-जगह अलाव के सहारे समय काटते दिख जाते हैं। कई गरीब तो कचरे जलाकर ठंड से राहत की कोशिशों में जुटे दीखते हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story