×

Lucknow Weather: लखनऊ में आज भी भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

UP Weather Update : यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) समेत कई अन्य जनपदों में आज भी भारी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 8 Aug 2022 2:16 AM GMT
Lucknow Weather
X

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 8 August 2022 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में बीते दिन सुबह से ही बादलों का जमावड़ा लगा रहा और शाम तक कई जगहों पर भारी बारिश देखने को मिली जिसके कारण कई प्रमुख इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। लखनऊ के अलावा उत्तर प्रदेश के बाराबंकी, उन्नाव, कानपुर समेत कई अन्य जनपदों में भी शाम तक बादल जमकर बरसे इस दौरान इन सभी जनपदों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलें जिसके कारण कई जगहों पर विद्युत सेवाएं भी बाधित हो गई और जलभराव के कारण यातायात पर भी गहरा प्रभाव पड़ा।

लखनऊ का मौसम (Lucknow Weather Today)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) बीते कई दिनों से काफी सुहावना बना हुआ है। रविवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण लखनऊ में शाम तक मौसम काफी ज्यादा सुहाना हो गया। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत उसके आसपास के कई अन्य जनपदों में भी सुबह से ही हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं, दोपहर होते-होते कई जगहों पर तेज बारिश होने की भी संभावना है। कल की तरह आज भी लखनऊ तथा उससे सटे आसपास के विभिन्न जनपदों में बारिश के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

लखनऊ, कानपुर के अलावा उत्तर प्रदेश के कई अन्य जनपदों में भी रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर होते-होते आगरा, मेरठ समेत कई अन्य जनपदों में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। इस दौरान आगरा में कुछ जगहों पर पेड़ गिरने की भी खबरें सामने आई जिसके कारण यातायात और विद्युत सेवा काफी देर तक बाधित रही। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के करीब 40 जनपदों में भारी बारिश होने की संभावना है इस दौरान कई जगहों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ का तापमान (Lucknow Ka Tapman) कल के मुकाबले आज 1 से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ में आज सुबह से हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि, इस दौरान सूरज की आंख मिचौली जारी रहेगी जिसके कारण आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। गौरतलब है कि बीते दिन लखनऊ में न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था। वहीं, बीते महीने 20 जुलाई से ही लखनऊ के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हुई है जहां जुलाई के शुरुआती हफ्ते में लखनऊ का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा था। वहीं, अगस्त के पहले हफ्ते में लखनऊ में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

रविवार को तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश के कारण लखनऊ का वायु गुणवत्ता सूचकांक काफी सुधर गया। आज सुबह 7:00 बजे के करीब तालकटोरा, गोमती नगर, आलमबाग समेत लखनऊ के कई अन्य क्षेत्रों में AQI 40-60 के आसपास दर्ज हुआ।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story