×

Lucknow Weather Today: यूपी के कई जिलों में बढ़ी सिहरन, जानें अपने जिले का हाल

UP Weather News: पहाड़ों पर बर्फ़बारी का असर उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है। राजधानी लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज, बुलंदशहर, पीलीभीत सहित अन्य जिलों में ठंड बढ़ी है।

aman
Written By aman
Published on: 8 Dec 2022 1:00 PM GMT (Updated on: 8 Dec 2022 1:01 PM GMT)
UP Weather News:
X

 प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Weather Today Update 8 December 2022: देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अब तक इस सीजन का अच्छा हिमपात हुआ है। इस वजह से देश के मैदानी राज्यों में कंपकंपी बढ़ने लगी है। उत्तर प्रदेश में भी तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। सूबे के कई जिलों में घना कोहरा भी देखा जा रहा है। प्रदेश में 'गुलाबी ठंड' अब कल की बात हो गई। कई जिलों में सर्दी सितम ढाने लगी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो गुरुवार (08 दिसंबर) को भी पारा नीचे जाएगा।

यूपी की राजधानी लखनऊ सहित अन्य जिलों में इन दिनों में तेज हवाओं का दौर जारी है। पहाड़ी इलाकों से चलने वाली सर्द हवाओं ने वेस्ट यूपी के जिलों में ठिठुरन बढ़ा दी है। प्रदेश के इस हिस्से में आने वाले दिनों में तेजी से ठंड बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी सुबह और शाम के वक्त कोहरा छाए रहने की भी आशंका जाहिर की गई है। बुधवार को भी यूपी के विभिन्न हिस्सों में सर्द हवा महसूस की गई।

लखनऊ में भी बढ़ी कंपकंपी

राजधानी लखनऊ (Lucknow Weather News) की बात करें तो मौसम विभाग ने बताया है कि, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। बुधवार से न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट देखी गई है। लखनऊ में सर्द हवाओं का दौर अभी जारी रहने वाला है। राजधानी में वायु गुणवत्ता लगातार बदतर होती जा रही है। आज भी AQI 213 से 230 के बीच रहने का अनुमान जताया गया है। वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' की श्रेणी में है। IMD के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से हवा में नमी बढ़ी है।

कई इलाकों में घना कोहरा, बढ़ेगी सिहरन

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं ठंड बढ़ाने में सहायक होगी। पश्चिमी यूपी और तराई वाले इलाकों में कई जगहों पर शीतलहर जैसा असर अभी से दिखने लगा है। पहाड़ों से चलने वाली सर्द हवाएं सिहरन पैदा कर रही हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के इलाकों में सुबह और शाम के वक़्त घना कोहरा छाया रहेगा। IMD के मुताबिक, दिन ढलते ही 'कोहरे का कहर' शुरू हो जाता है। अगले कुछ दिनों ऐसा ही रहने वाला है। इस बीच आसमान में बादल भी उमड़-घुमड़ करते रहेंगे।

NCR-प्रयागराज में रहेगा ठंड का सितम

दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्र में ठंडक काफी तेजी से बढ़ी है। Accuweather.com के अनुसार, नोएडा-गाजियाबाद में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इसी तरह एनसीआर क्षेत्र गाजियाबाद में AQI 239 के आसपास रह सकता है। जो 'बेहद खराब; श्रेणी में आता है। इसी तरह संगम नगरी प्रयागराज में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहेगा। यहां ठंड का सितम दिखने लगा है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story