Lucknow Weather: लखनऊ में जमकर बरसेंगे बादल, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 9 जुलाई से मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। हालांकि अगले 24 घंटे के दौरान उमस भरी गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 8 July 2022 11:40 AM GMT (Updated on: 8 July 2022 11:41 AM GMT)
Lucknow Weather
X

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 8 July 2022 : उत्तर प्रदेश तथा उससे सटे आसपास के प्रदेशों में इन दिनों मानसून की सक्रियता काफी कमजोर पड़ गई है। जिसके कारण इन सभी क्षेत्रों में लोगों को एक बार फिर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में बीते 1 हफ्ते से लोगों को हर रोज उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है दिन के वक्त तेज धूप हो जाने के कारण लोगों की मुसीबत और ज्यादा बढ़ जा रही है। हालांकि बीते दिन लखनऊ समेत प्रदेश के कई अन्य जनपदों में हल्की ठंडी हवाएं चली जिसके कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी मगर भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे तक उमस भरी गर्मी का सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा।

लखनऊ मौसम का पूर्वानुमान (Lucknow Weather Forecast)

लखनऊ वासियों को बीते कई दिनों से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे तक लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) ऐसे ही उमस भरा रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ तथा उससे सटे आसपास के जनपदों में आज भी रोज की तरह तेज धूप निकलेगी, जिसके कारण तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त भी हो सकता है। हल्की कल से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में एक बार फिर मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है, जिसके कारण 9 जुलाई से 12 जुलाई तक लखनऊ तथा प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में जोरदार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग लखनऊ में आज (Lucknow Weather Today) पूरे दिन तेज धूप रहेगा। हालांकि 9 जुलाई सुबह से लखनऊ तथा उससे सटे कई अन्य जनपदों में आंशिक रूप से काले बादल छाए रहेंगे तथा दोपहर होते-होते विभिन्न जनपदों में बारिश होने की संभावना है।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अगले 24 घंटे तक उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ तथा उससे सटे विभिन्न जनपदों में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बीते दिन गुरुवार को भी राजधानी लखनऊ तथा उससे सटे विभिन्न जनपदों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 9 जुलाई से मानसून की सक्रियता बढ़ने के बाद लखनऊ तथा प्रदेश के कई अन्य जनपदों में बारिश होगी जिसके बाद तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story