×

Lucknow Weather Today: लखनऊ वासी दिल खोलकर खेलें होली, खुशनुमा रहेगा मौसम...इन जिलों में गर्मी दिखाएगी रंग

Lucknow Ka Mausam 08 March 2023 : होली के दिन लखनऊ का मौसम खुशगवार रहेगा। शहर वासी बेफिक्र होकर होली खेलें। हवाएं तापमान को नीचे लाएगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

aman
Written By aman
Published on: 8 March 2023 1:28 AM GMT
Holi increases Happy Hormones
X

Holi increases Happy Hormones (Image: Social Media)

Lucknow Ka Mausam 08 March 2023 : लखनऊ वासियों को होली (Lucknow Holi 2023) की शुभकामनाएं। होली के दिन यूपी की राजधानी में धूप-छांव का खेल जारी रहेगा। आंचलिक मौसम विभाग के अनुसार, आज (8 मार्च) को लखनऊ में हल्की हवाएं चलेंगी। दिन चढ़ने के साथ धूप की वजह से गर्मी बढ़ेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। एक दिन पहले की तुलना में अधिकतम तापमान से जहां नीचे आया है वहीं, न्यूनतम तापमान 1 डिग्री ऊपर गया है।

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के मुताबिक, बुधवार को भी शहर में हवाओं का दौर जारी रहेगा। पिछले दो दिनों से लगातार चल रही हवाओं का असर दिखने लगा है। शाम से सुबह तक चलने वाली हवाएं गुनगुनी सर्दी का एहसास करवाती हैं। लिहाजा लोगों को बढ़ती उमस से राहत मिली है। आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। होली के दिन ज्यादा तेज धूप और गर्मी लखनऊ वासियों को परेशान नहीं करेगी। मौसम खुशनुमा रहेगा। इससे रंगों के त्योहार होली में चार चांद लग जाएंगे। आप बेफिक्र होकर होली खेलें। मौसम किसी प्रकार की रुकावट नहीं पैदा करेगी।

होली के दिन कैसा रहेगा मौसम?

लखनऊ मौसम केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश की मानें तो जिस तरह मौसम मौजूदा वक्त में बना हुआ है, ऐसा ही मौसम लखनऊ में होली के एक दिन बाद भी रहेगा। मौसम में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की गुंजाइश नहीं दिख रही है। होली के एक-दो दिन बाद अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी। इसी तरह रात का तापमान भी अब बढ़ने लगेगा। मौसम विभाग से संबंधित अधिकारी बताते हैं कि, इस बार गर्मी कैसी रहेगी इसकी पूरी स्पष्ट जानकारी मार्च के दूसरे या तीसरे हफ्ते में आ जाएगी।

हवाओं ने बढ़ते तापमान से दिलाई राहत

लखनऊ के आसपास के जिलों में भी ठंडी हवाओं ने लोगों को सुकून दिया है। इस बीच तापमान 33 डिग्री तक चला गया था। जिससे लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, बाराबंकी सहित अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान बढ़ गया था। जिससे लोगों को दिक्कतें पेश आ रही थी। लेकिन, दो दिनों से चल रही हवाओं और बादलों की आवाजाही ने कुछ राहत दी है।

होली के दिन इन दो जिलों में चढ़ेगा पारा

यूपी के सबसे गर्म जिलों की बात करें तो होली पर झांसी (Jhansi Weather) और सुल्तानपुर (Sultanpur) सबसे गर्म रहने वाले हैं। इन दोनों जिलों में अधिकतम तापमान पिछले कुछ सप्ताह से 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। बुधवार को होली के दिन यहां अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस से अधिक जाने का पूर्वानुमान है। होली के अवसर पर झांसी और सुल्तानपुर वासियों को गर्मी परेशान करेगी। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम सामान्‍य रहेगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story