×

Lucknow Weather: लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम, यहां देखें आपके शहर कब होगी बारिश

UP Weather Update : लखनऊ (Lucknow) में आज पूरे दिन तेज धूप रहने का अनुमान है जिसके कारण आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 9 Aug 2022 2:17 AM GMT
Lucknow Weather
X

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Click the Play button to listen to article

Lucknow Weather Today 9 August 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) तथा उसके आसपास के कई अन्य जनपदों में सुबह के वक्त हल्के बादल छाए रहे मगर दोपहर होते-होते इन सभी जनपदों में तीज धूप निकलने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। सोमवार को लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, उन्नाव समेत कई अन्य जनपदों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया जो बीते 1 हफ्ते में सबसे अधिक था। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ समेत उसके आसपास के अन्य जनपदों में आज भी कल की तरह ही उमस भरी गर्मी का सिलसिला जारी रह सकता है।

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) कल तपन भरा रहा, सुबह 10:00 बजे से ही तेज धूप होने के कारण लखनऊ वासियों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। लखनऊ के अलावा कानपुर में भी सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ा। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ तथा कानपुर समेत आसपास के सभी अन्य जनपदों में भी आज सुबह से ही तेज धूप निकलेगी जिसे कारण वहां लोगों को आज पूरे दिन एक बार फिर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि इस दौरान कुछ जनपदों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

सोमवार लखनऊ के अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में भी लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। गोरखपुर देवरिया आजमगढ़ मऊ जौनपुर समेत कई अन्य जनपदों में सुबह से ही लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ा हालांकि दोपहर के वक्त इन सभी जनपदों में हल्के बादल छाए रहे मगर बारिश ना होने के कारण उमस भरी गर्मी जारी रहे। शाम करीब 5:00 बजे इन जनपदों में हल्की बूंदाबांदी हुई तथा 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चलीं जिससे इन सभी जनपदों में लोगों को गर्मी से राहत मिली। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी पूर्वांचल के इन सभी जनपदों में लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा माना कि हवा चलने के कारण मौसम कल के मुकाबले आज थोड़ा ठंडा रह सकता है।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ का तापमान (Lucknow Ka Tapman) आज भी कल की तरह 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। गौरतलब है कि लखनऊ में बीते 15 दिनों से अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा था। हालांकि सोमवार को तेज धूप होने के कारण लखनऊ में पारा 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ तथा प्रदेश के कई अन्य जनपदों में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को तेज धूप और हवा के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक एक बार फिर गंभीर स्थिति में पहुंच गया। लखनऊ के कई इलाकों में सोमवार शाम होते होते AQI 70 से 80 के बीच दर्ज हुआ। आज सुबह तालकटोरा, गोमती नगर समेत कई अन्य क्षेत्रों में AQI 40 के आसपास दर्ज हुआ।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story