×

Lucknow Weather Today: लखनऊ के इन इलाकों में होगी तेज बारिश, यहां जाने कैसा रहेगा यूपी में आज का मौसम

UP Weather Update Today: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक यूपी की राजधानी लखनऊ तथा उससे सटे आसपास के जनपदों में अगले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश होने की संभावना है।

Bishwajeet Kumar
Published on: 9 July 2022 2:48 PM GMT (Updated on: 9 July 2022 2:50 PM GMT)
Lucknow Weather Today 9 July 2022
X

Lucknow Weather Today 9 July 2022 (image credit social media)

Click the Play button to listen to article

Lucknow Weather Today: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जनपदों में बीते 1 हफ्ते से उमस भरी गर्मी का सिलसिला जारी है तेज धूप होने के कारण 1 हफ्ते के भीतर लखनऊ तथा उससे सटे कई अन्य जनपदों में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर पहुंच गया है। मानसून की सक्रियता कमजोर तथा दिन के वक्त तेज धूप होने के कारण इन दिनों लोगों की मुसीबत और ज्यादा बड़ी हुई है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ समेत प्रदेश के कई अन्य जनपदों में आज पूरे दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे इस दौरान प्रदेश के कई जनपदों में बारिश होने की भी संभावना है।

लखनऊ मौसम का पूर्वानुमान (Lucknow Weather Forecast)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) बीते 4 से 5 दिनों के मुकाबले थोड़ा ठंडा रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ तथा उसे शर्तें आसपास के जनपदों में आज सुबह से ही बादल छाए रहेंगे। दोपहर 12:00 बजे के बाद राजधानी लखनऊ उत्तर प्रदेश के कई अन्य जनपदों में बारिश होने की संभावना है वहीं, रात होते-होते लखनऊ के गोमती नगर, इंदिरा नगर, मोहनलालगंज, आलमबाग तथा अन्य हिस्सों में तेज बारिश भी हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ समेत प्रदेश के कई अन्य जनपदों में अगले 72 घंटे के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। इस अवधि में तेज हवाओं और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

भारतीय मौसम विभाग लखनऊ में आज पूरे दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद जनपद के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की भी संभावना है, जिस कारण लोगों को कई दिनों से चली आ रही उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज बारिश के बाद राजधानी लखनऊ के तापमान में पारा 3 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे आ सकता है। आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। गौरतलब है कि बीते दिन लखनऊ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों बाद गुणवत्ता काफी ज्यादा गंभीर स्थिति में बनी हुई है। बीते कई दिनों से बारिश ना होने के कारण लखनऊ में हवा और ज्यादा जहरीली होती जा रही है। बीते दिन लखनऊ के ज्यादातर हिस्सों में AQI 100 के आसपास दर्ज किया गया। आज सुबह के वक़्त तालकटोरा में AQI 105, लालबाग में AQI 83, सेन्टर स्कूल लखनऊ AQI 100, गोमतीनगर में AQI 80 के आसपास दर्ज किया गया पूरे जनपद के वायु गुणवत्ता को देखें तो यहां आज सुबह 7:00 बजे के करीब AQI 125 दर्ज की गई, जो बेहत खतरनाक स्तर माना जाता है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story