×

Lucknow Weather: लखनऊ वासियों को उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, आज इन इलाकों में हो सकती है जोरदार बारिश

Lucknow Weather Update : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 9 Sep 2022 2:08 PM GMT (Updated on: 9 Sep 2022 2:08 PM GMT)
Lucknow Weather
X

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 9 September 2022 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज घने बादल छाए रह सकते हैं। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से राजधानी लखनऊ में हल्के बादल छाए हुए हैं मगर लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक इन लखनऊ तथा उससे सटे आसपास के विभिन्न जनपदों में आज पूरे दिन हल्के बादल छाए रहेंगे इस अवधि में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है मगर भारी बारिश की संभावना नहीं है। बता दें गुरुवार को भी लखनऊ के कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रहे मगर बारिश ना होने के कारण लोगों को पूरे दिन तेज गर्मी का सामना करना पड़ा।

लखनऊ मौसम का पूर्वानुमान (Lucknow Weather Forecast)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) आज भी हल्का उमस भरा रह सकता है। लखनऊ में आज सुबह से ही हल्के बादल छाए रहेंगे मगर तेज बारिश होने की संभावना काफी कम है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ के आसपास के विभिन्न जनपदों में आज पूरे दिन हल्के बादलों का जमावड़ा लगा रह सकता है दोपहर 12:00 बजे के बाद राजधानी के अलग-अलग इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस अवधि में लखनऊ के कुछ इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश भी हो सकती है। लखनऊ के अलावा बाराबंकी, उन्नाव तथा कानपुर जनपद बेबी आज हल्के बादल छाए रह सकते हैं, मगर तेज बारिश होने की संभावना नहीं है। जिसके कारण इन सभी जनपदों में आज भी लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटे तक लखनऊ तथा उसके आसपास के कई अन्य जनपदों में इसी तरह मौसम बना रहेगा।

IMD के मुताबिक लखनऊ के साथ-साथ पूर्वांचल कई जनपदों में भी आज पूरे दिन हल्के बादल छाए रह सकते हैं। बता दे गुरुवार को पूर्वांचल के गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ तथा आजमगढ़ समेत कई अन्य जनपदों में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई थी। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि इन सभी जनपदों में आज भी दोपहर बाद मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है जिसके कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। पूर्वांचल के साथ-साथ प्रदेश के पश्चिमांचल में भी आज हल्की बारिश होने की संभावना है। गौरतलब है कि कई पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर इन दिनों बढ़ा हुआ है जिसके कारण पूर्वांचल के कई जनपदों में इन दिनों बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बीते हफ्ते प्रयागराज में हुई जोरदार बारिश के कारण शहर के भीतर लोगों को जलभराव के गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ा। वहीं, जनपद के कुछ जगहों पर मकान गिरने की भी खबरें सामने आई एक जगह मकान गिरने से 5 लोगों की मृत्यु हुई हुई है।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ में आज मौसम (Lucknow Weather Today) कल के मुकाबले थोड़ा ठंडा रह सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ में आज पूरे दिन हल्के बादल छाए रह सकते हैं इसके साथ ही उससे सटे कई अन्य जनपदों में भी आज पूरे दिन बादलों का जमावड़ा लगा रह सकता है। दोपहर बाद लखनऊ तथा उससे सटे आसपास के विभिन्न जनपदों में हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है जिसके कारण राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा था वहीं, चिलचिलाती धूप के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना भी करना पड़ा। लखनऊ के अलावा कानपुर में भी आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है बता दे लखनऊ के तरह ही कानपुर में भी बीते कुछ दिनों से तेज धूप के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते कई दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक काफी बेहतर श्रेणी में दर्ज की जा रही। आज भी सुबह के वक्त एयरपोर्ट, आलमबाग, गोमती नगर, हजरतगंज समेत कई अन्य इलाकों में AQI 30-50 के बीच दर्ज हुआ।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story