Lucknow Weather: लखनऊ में होगी जोरदार बारिश, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

Lucknow Weather Update: महाराष्ट्र, बिहार के बाद अब मानसून उत्तर प्रदेश में भी जल्द दस्तक देने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 22 जून से लखनऊ में भारी बारिश होने की संभावना है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 16 Jun 2022 3:30 PM GMT (Updated on: 16 Jun 2022 3:30 PM GMT)
Lucknow Weather
X

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 16 June 2022 : उत्तर भारत के राज्यों में अब लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की थोड़ी उम्मीद नजर आ रही है। बीते दिन उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) तथा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश देखने को मिली। जिसके कारण इन सभी इलाकों में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) भी थोड़ा सुनाना होगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले 2-3 दिनों के दौरान तेज हवाओं तथा गरज के साथ मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। आज लखनऊ में अधिकतम तापमान (Lucknow Temperature) 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

हीटवेव से मिलेगी राहत

राज्य के मौसम विभाग ने मंगलवार को भविष्यवाणी की कि गुरुवार से प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत राज्य के अलग-अलग कई हिस्सों में तेज गरज के साथ बारिश होगी। इसके साथ ही 2 सप्ताह के भीतर प्रदेश के सभी हिस्सों से हीटवेव की स्थिति भी समाप्त हो जाएगी।

मानसून के आगमन में देरी

आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य बिहार में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। बीते 72 घंटे के दौरान बिहार के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ मध्यम स्तर की बारिश देखने को मिली है। हालांकि केरल से चलने के बाद मानसून की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई थी जिसके कारण इस बार मानसून उत्तर प्रदेश में देरी से पहुंच सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार से ही उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे इस दौरान कुछ हिस्सों में तेज हवाओं तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। इसके साथ ही रविवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून दस्तक दे देगी। शनिवार शाम या रविवार से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

यूपी में बन रही मानसून के अनुकूल स्थिति

हिमालय से पश्चिमी विक्षोभ के टकराने के कारण एक टर्प रेखा छोटी-छोटी श्रृंखलाओं में उत्तर प्रदेश के ऊपर से गुजर रही है। इसके साथ ही बिहार के हिस्सों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। इन सभी सकारात्मक कारणों के कारण उत्तर प्रदेश में मानसून के दस्तक की स्थिति अनुकूल बन रही है। बता दे केरल में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 1 जून मानी जाती है मगर इस साल केरल में मानसून ने 3 दिन पहले ही दस्तक दे दिया था हालांकि उसके बाद रफ्तार धीमी पड़ जाने के कारण ज्यादातर हिस्सों में मानसून देरी से पहुंचा।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून 18 जून तक दस्तक दे देगी तथा 23 जून तक मानसून लखनऊ के पूरे क्षेत्र में अपना असर दिखाना शुरू कर देगी। बता दे मानसून बंगाल की खाड़ी से निकलकर पश्चिम बंगाल और बिहार होते हुए सबसे पहले उत्तर प्रदेश के बलिया तथा गोरखपुर में दस्तक देती है मौसम विभाग का अनुमान है कि यूपी तथा बलिया के ज्यादातर हिस्सों में 19 जून शाम से मानसून अपना असर दिखाने लगेगी।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story