×

Lucknow Weather 18 October 2023: लखनऊ में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, बेमौसम बरसात से फसलों को नुकसान, जानें आज का हाल

Lucknow Weather Update 18 October 2023: लखनऊ में आंधी-बारिश के बाद मौसम खुशगवार हो गया है। तापमान में गिरावट से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है, फिलहाल बदली-बारिश के आसार नहीं हैं लेकिन सर्दी दस्तक दे सकती है।

aman
Report aman
Published on: 18 Oct 2023 1:37 AM GMT
Lucknow Ka Mausam
X

Lucknow Ka Mausam (Social Media) 

Lucknow Weather Update 18 October 2023: पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) यूपी में पूरी तरह सक्रिय दिखा। दो दिनों तक प्रदेश में हुई बरसात और आंधी ने मौसम खुशनुमा बना दिया। बूंदाबांदी और तेज बारिश के बाद तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दरअसल, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए विक्षोभ ने उत्तर प्रदेश की फिज़ा पूरी तरह बदल दी है। इस बारिश से किसानों की गन्ना और धान की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। कई जगह पूजा पंडाल ध्वस्त हो गए। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि, बुधवार (18 अक्टूबर) से मौसम फिर सामान्य होने लगेगा।

लखनऊ मौसम केंद्र की मानें तो बारिश की वजह से ठंड बढ़ेगी। तापमान गिरने से लखनऊ वासियों की कंपकंपी छूट गई। सुबह से लेकर रात तक ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे लोगों को ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग ने बताया, पूरे प्रदेश में वर्षा हुई है। लेकिन, अन्य जिलों की तुलना में मेरठ सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

लखनऊ में आज भी मौसम रहेगा सुहाना

राजधानी लखनऊ के आसमान में बुधवार को बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। दृश्यता में भी कमी आएगी। बूंदाबांदी की वजह से पारा नीचे आया है उसका असर आज भी दिखेगा। दिन में 13 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से पश्चिम-उत्तर दिशा की हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 20 डिग्री आसपास रहने का अनुमान है। बादलों के कारण धूप और गर्मी से शहरवासियों को राहत मिलेगी। बारिश के 12 प्रतिशत चांस हैं।

18 से 22 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग का कहना है कि, बुधवार से एक बार फिर मौसम सामान्य होने लगेगा। 18 से 22 अक्टूबर, 2023 तक पूरे प्रदेश में मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा। इस बीच किसी प्रकार की कोई चेतावनी नहीं दी गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले दो दिन में करीब दो डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान में क्रमिक वृद्धि की संभावना जाहिर की गई है। न्यूनतम तापमान में भी कोई बदलाव नहीं होगा।

कई जगह पूजा पंडाल हुए ध्वस्त

नवरात्रि के बीच आंधी-पानी ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई जगह पंडाल बनाए जा रहे थे, अचानक हुई बारिश से उसे नुकसान पहुंचा है। आगामी दिनों में बदली-बारिश के आसार नहीं हैं, मगर तापमान में गिरावट के साथ गुलाबी सर्दी ने दस्तक दे दी है। आंचलिक मौसम केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान सामान्य हो जाएगा। उन्होंने बताया बेमौसम बरसात से धान और उड़द की फसल को भी नुकसान हुआ है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story