×

Lucknow News: घर के गेट पर नहीं सुरक्षित बेटियां, कट्टा दिखा कर लूट लिया चैन, देखें लाइव वीडियो

Lucknow News: लखनऊ में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं ये वीडियो देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकता है। महिला सुरक्षा को लेकर सरकारी दावे फेल होते नजर आ रहे।

Snigdha Singh
Published on: 20 April 2023 6:25 PM GMT (Updated on: 20 April 2023 6:49 PM GMT)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार कानून व्यवस्था से लेकर महिला सुरक्षा तक दावे करती है। लेकिन अपने किए दावों में योगी सरकार किस तरह फेल हो रही ये आप वीडियो में खुद देख सकते हैं। गुंडे अपराधी कट्टे लहरा कर दिन दहाड़े महिला से चेन लूट ले गए। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश की राजधानी में महिलाएं कितना सुरक्षित हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बेधड़क तरीके से महिला के गेट से शातिर चेन छीन ले गया।

सोशल मीडिया पर हाल का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो कृष्णा नगर का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला स्कूटी से आती है। अंदर जाने के लिए गेट खोलती है तभी दो शातिर बाइक से आते हैं, उनमें से एक बाइक से उतर कार कट्टा दिखाकर महिला से चेन छीन लेता है। महिला विरोध करती है तो उसे कट्टा डराने का प्रयास भी किया। हालांकि फिर भी महिला ने झड़प हुई लेकिन कट्टा दिखा कर लुटेरा भाग निकला। महिला पीछे भागी भी लेकिन हाथ कुछ नही लगा। महिला ने पुलिस से शिकायत की है। इसके साथ ही सोसाइटी में लगे सीसीटीवी का वीडियो भी साझा किया।

खास बात तो ये है कि महिला सुरक्षा का दावा करने वाली योगी सरकार की पुलिस अभी भी उन शातिरों का पता नहीं लगा पाई। प्रदेश सरकार का कहना है कि शहर के हर इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए 1090, हेल्पलाइन 181, पिंक बूथ और न जाने कितनी तरह सुरक्षा के दावे हो रहे हैं। लेकिन महिला के साथ हुई इस घटना में पुलिस की इस असफलता को देख हर दावा हवा में नजर आ रहा है।

क्या है पीआरवी के पहुंचने का दावा

योगी सरकार में डायल 112 के पहुंचने का समय 5 से 10 मिनट बताया जाता है। हालांकि कुछ मीडिया संस्थानों ने इसका रियालिटी चेक किया तो ये व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त मिली। यही हाल इस घटना के दौरान भी रहा। महिलाओं की सुरक्षा में न तो पीआरवी नजर आती हैं न तो पेट्रोलिंग बाइक। ऐसी पहली घटना नहीं है आंकड़ों के मानें तो हर दिन चेन लूटने और चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Next Story