Lucknow News: पुनर्वास विवि के दीक्षांत में 1514 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्रियां, पदकों के लिए सूची जारी

Lucknow News: एम.एस.सी. सांख्यिकी की छात्रा आकांक्षा मिश्रा को दीक्षांत समारोह में कुलाध्यक्ष रजत पदक दिया जाएगा। इसके साथ आकांक्षा को मुख्यमंत्री व कुलपति स्वर्ण पदक के लिए भी चयनित किया गया है।

Abhishek Mishra
Published on: 9 Sep 2024 12:45 PM GMT
Lucknow News: पुनर्वास विवि के दीक्षांत में 1514 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्रियां, पदकों के लिए सूची जारी
X

Lucknow News: डा. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह 13 सितंबर को आयोजित होगा। इसके मद्देनजर पदक हासिल करने वाले विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार एम.टेक. कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग के छात्र चिन्मय शुक्ला को कुलाध्यक्ष स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री और कुलपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। बता दें कि ये पदक सभी संकायों में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी को दिए जाते हैं।

आकांक्षा मिश्रा को मिलेगा कुलाध्यक्ष रजत पदक

एम.एस.सी. सांख्यिकी की छात्रा आकांक्षा मिश्रा को दीक्षांत समारोह में कुलाध्यक्ष रजत पदक दिया जाएगा। इसके साथ आकांक्षा को मुख्यमंत्री व कुलपति स्वर्ण पदक के लिए भी चयनित किया गया है। पुनर्वास विवि की ओर से जारी सूची के अनुसार बी.टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र शिवांश कुमार चौबे को कुलाध्यक्ष कांस्य पदक मिलेगा। उन्हें मुख्यमंत्री रजत पदक व कुलपति स्वर्ण पदक के लिए भी चुना गया है।

1514 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां

पुनर्वास विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित कुमार राय के अनुसार दस सितंबर यानी मंगलवार तक छात्र-छात्राएं प्रस्तावित अनंतिम सूची पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। शुक्रवार को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में स्नातक, परास्नातक व पी.एच.डी मिलाकर कुल 1514 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां दी जाएंगी। डॉ. कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के सभी संकायों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को कुलाध्यक्ष पदक, प्रत्येक संकाय में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले मेधावी को मुख्यमंत्री स्वर्ण पदक, रजत व कांस्य पदक के लिए चुना गया है।

Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story