TRENDING TAGS :
Lucknow News: अचानक गिरी लखनऊ नगर निगम के RR विभाग की 20 फ़ीट लंबी दीवार, मलबे में दबी कई गाड़ियां
Lucknow News: दीवार गिरने से मलबे के नीचे पास में खड़ी कई गाड़ियां दब गईं। सूचना के बाद मौके पर नगर निगम के कई बड़े अधिकारी पहुंचे हैं।
Lucknow Municipal Corporation Wall Collapsed
Lucknow News: लखनऊ में जर्जर सरकारी कार्यालयों की दीवारें धीरे धीरे ढहने लगी हैं। कर्मचारियों की ओर से ऐसी घटनाओं की आशंका के चलते मरम्मत की शिफारिफ भी की जाती है लेकिन अफसर ऐसे मामलों को गंभीरता से न लेते हुए लापरवाही करते नजर आते हैं। इसी लापरवाही के चलते मंगकवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, लखनऊ के गोमतीनगर स्थित नगर निगम के RR विभाग की दीवार अचानक से गिर गई। दीवाद गिरने से कार्यालय में मौजूद लोगों के साथ साथ आसपास खड़े लोगों में हड़कंप मच गया।
20 फ़ीट लंबी दीवार गिरने से मलबे में दबी कई गाड़ियां
ये हादसा मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। लखनऊ नगर निगम के आर आर विभाग की करीब 20 फीट लंबी दीवार अचानक गिर गई। दीवार गिरने से मलबे के नीचे पास में खड़ी कई गाड़ियां दब गईं। सूचना के बाद मौके पर नगर निगम के कई बड़े अधिकारी पहुंचे हैं। JCB की मदद से मलबे को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। हालांकि, वाहनों का कितना नुकसान हुआ है, ये मलबा हटने के बाद ही पता चल सकेगा।