TRENDING TAGS :
UP IPS Transfer: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 32 आईपीएस अफसर इधर से उधर
UP IPS Transfer: पुलिस अधीक्षक/उप सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद दिनेश यादव को सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में नई तैनाती दी गयी है।
up ips transfer
UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। प्रदेष शासन ने 32 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। गृह विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा बजरंग बली को सेनानायक 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक/उप सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद दिनेश यादव को सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में नई तैनाती दी गयी है। पुलिस अधीक्षक/उप सेनानायक 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली अजय प्रताप को सेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र बनाया गया है।
इसी तरह पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक खीरी नेपाल सिंह को सेनानायक 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर के पद का दायित्व सौंपा गया है। पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक यूपीपीसीएल आगरा कमलेश बहादुर को सेनानायक 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली, पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण विद्यालय पीटीएस जालौन राकेश कुमार सिंह को सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी, पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक एएनटीएफ लखनऊ लाल भरत कुमार पाल को सेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर और पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली अनिल कुमार यादव को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के पद पर तैनाती दी गयी है।
इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर रोहित मिश्रा को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ, पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण विद्यालय पीटीएस मेरठ शिवराम यादव को पुलिस अधीक्षक पीटीएस मेरठ, पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया दीपेंद्र नाथ चौधरी को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर, पुलिस उप महानिरीक्षण सेनानायक हेमंत कुटियाल को पुलिस महानिरीक्षक एसएसएफ लखनऊ, पुलिस उप महानिरीक्षक सेनानायक 41वीं पीएसी गाजियाबाद शालिनी को पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी अनुभाग मेरठ, पुलिस उपमहानिरीक्षक सेनानायक 49वीं पीएसी गौतमबुद्धनगर स्वप्लिन ममगाई को पुलिस उपमहानिरीक्षक अतिरिक्त सचिव उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पदोन्नति बोर्ड लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला
वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक/सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी अरुण कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी अनुभाग अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी सूर्यकांत त्रिपाठी को पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर सर्विस मुख्यालय लखनऊ, पुलिस उपमहानिरीक्षक/सेनानायक 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर विकास कुमार वैद्य को पुलिस महानिरीक्षक स्थापना मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ, पुलिस महानिरीक्षक/सेनानायक 25वीं पीएसी वाहिनी रायबरेली राजेश कुमार सक्सेना को पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीएस सुल्तानपुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक/सेनानायक 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर सुनीता सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ और पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस मुख्यालय लखनऊ कमला प्रसाद यादव को पुलिस उपमहानिरीक्षक भ्रनिस लखनऊ के पद पर भेजा गया है।
इसी तरह पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ तेज स्वरूप सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्मिक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ, पुलिस महानिदेशक/पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी हृदेश कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ, पुलिस महानिरीक्षक प्रतीक्षारत डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मध्य जॉन लखनऊ, पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मध्य जोन लखनऊ अपर्णा कुमार को पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार लखनऊ और पुलिस उपायुक्त अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर अशोक कुमार को पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना गोरखपुर का पदभार सौंपा गया है।
सहायक पुलिस अधीक्षक संभल बने आलोक कुमार
इसी तरह अपर पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी लखनऊ एल.वी. एंटनी देव कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक नियम एवं ग्रंथ लखनऊ, पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रतीक्षारत लखनऊ अतुल शर्मा को पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी अनुभाग कानपुर, पुलिस अधीक्षक/कानून एवं व्यवस्था लखनऊ शैलेन्द्र कुमार राय को पुलिस अधीक्षक लोक शिकायत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ, सहायक पुलिस अधीक्षक बरेली देवेंद्र कुमार को अपर पुलिस अध्यक्ष नगर शाहजहांपुर, सहायक पुलिस अधीक्षक जौनपुर आयुष श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर और सहायक पुलिस अधीक्षक झांसी आलोक कुमार को सहायक पुलिस अधीक्षक संभल बनाया गया है।