×

Lucknow News: KGMU में दूर होगी चिकित्सकों की कमी, 335 अस्थाई रेजिडेंट डॉक्टरों की होगी नियुक्ति

Lucknow News: केजीएमयू में चिकित्सकों के खाली पद भरने की कवायद शुर हो गई है। केजीएमयू में 335 अस्थाई रेजिडेंट डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी।

Jugul Kishor
Published on: 30 Jan 2024 6:46 AM GMT
Lucknow News
X
KGMU (Pic: Social Media)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थिति किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में जल्द डॉक्टरों की किल्लत खत्म होने वाली है। केजीएमयू में चिकित्सकों के खाली पडे पदों की भरने की कवायद शुरु हो गई है। केजीएमयू में 335 अस्थाई रेजिडेंट डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। केजीएमयू प्रशासन द्वारा भर्तियों के संबंध में विज्ञापन जारी कर दिया गया है। अस्थाई भर्तियों के लिए डॉक्टर 8 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। नियुक्त की परीक्षा 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केजीएमयू में चार हजार से ज्यादा बेड हैं। लेकिन, ज्यादातर हमेशा भरे रहते हैं। प्रत्येक दिन केजीएमयू की ओपीडी में सात से आठ हजार मरीज आते हैं। मरीजों की देखभाल के लिए 500 नियमित डॉक्टर है, करीब 1000 रेजिडेंट डॉक्टर तैनात है। 24 घंटे मरीजों की देखभाल के लिए रेजिडेंट डॉक्टर तैनात रहते हैं। इसके बावजूद केजीएमयू में हमेशा चिकित्सकों की कमी बनी रहती है। चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन्ही सब दिक्कतों को दूर करने के लिए 335 अस्थाई डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है, जिसके लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है।

इन विभागों में चिकित्सकों की होगी भर्ती

जानकारी के मुताबिक 45 विभागों में अस्थाई डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। कुछ विभागों में 20 से अधिक पदों पर रेजिडेंट डॉक्टर नियुक्त किए जाएंगे। इसमें पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर में 27, प्लास्टिक सर्जरी में 23, क्रिटिकल केयर मेडिसिन में 25, माइक्रोबायलॉजी में 26 पद शामिल हैं। वहीं, रेडियोडायग्नोसिस में 18, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन में 17, सीसीटीएस 14, पैथालॉजी 12 और बायोकेमिट्री में 10 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ये सभी नियुक्तियां लिखित परीक्षा के माध्यम से की जाएंगी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story