×

रामलला के लिए अयोध्या पहुंचा 56 भोग प्रसाद, लखनऊ के मशहूर मधुरिमा स्वीट्स ने सजाई थाल...भक्तों के लिए बेहद खास

Ram Mandir Ayodhya: रामलला को लिए 56 भोग का प्रसाद लखनऊ से मंगाया गया है। लखनऊ के मशहूर मधुरिमा स्वीट्स ने ये प्रसाद तैयार किया है। 56 तरह के व्यंजन से सजी थाली बेहद आकर्षक है।

aman
Report aman
Published on: 19 Jan 2024 4:31 PM GMT (Updated on: 19 Jan 2024 4:34 PM GMT)
Ramlala Pran Pratishtha
X

लखनऊ के मशहूर मधुरिमा स्वीट्स ने सजाई 56 भोग वाली थाल (Social Media)

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अपने अंतिम चरण में है। राम लला प्राण प्रतिष्ठा के लिए महज दो दिन शेष हैं। भगवान श्री राम को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। 56 भोग के लिए व्यंजन लखनऊ के मशहूर मधुरिमा स्वीट्स (Madhurima Sweets, Lucknow) द्वारा विशेष रूप से तैयार किया गया है। मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास (Satyendra Das) ने मधुरिमा स्वीट्स की इस भेंट को स्वीकार किया।

गौरतलब है कि, 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है। राम मंदिर के उद्घाटन से पूर्व शुक्रवार (19 जनवरी) को रामलला की पूर्ण तस्वीर सामने आई। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में रामलला को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। रामलला के लिए यह 56 भोग विशेष तौर पर राजधानी लखनऊ से मंगाया गया है। मधुरिमा स्वीट्स ने 56 भोग के व्यंजन वाली विशेष थाली तैयार की है। देखने में ये बेहद आकर्षक लग रहा है। प्रसाद के 56 तरह के व्यंजन में रसगुल्ला, लड्डू, बर्फी सहित अन्य मिष्ठान आदि शामिल हैं।

4 साल से 56 भोग भेज रही मधुरिमा स्वीट्स

आपको बता दें, इससे पहले नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी, 2024 को भी रामलला के लिए 56 भोग का प्रसाद लखनऊ से ही मंगाया गया था। लखनऊ के फेमस मधुरिमा स्वीट्स ने ही तब ये प्रसाद तैयार किया था। उस वक़्त दुकान के मालिक सजल गुप्ता ने बताया था कि, 'मैंने कसम खाई थी, जब राम मंदिर का निर्माण होगा तब में रामलला को 56 भोग लगाऊंगा। पिछले 4 साल से हम इस प्रथा का निर्वहन कर रहे हैं। हम प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी को भी प्रभु श्री राम को 56 भोग लगाएंगे।' आज फिर मधुरिमा स्वीट्स ने प्रभु श्रीराम के लिए 56 भोग भेजा। राजधानी लखनऊ में मधुरिमा स्वीट्स के कई स्टोर हैं। इनके मिष्ठान काफी लोकप्रिय हैं।

चहुंओर 'जय श्रीराम' के नारे गुंजायमान

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। नव वर्ष अयोध्या और राम भक्तों के लिए बेहद खास रहा है। अयोध्या ही नहीं यूपी के सभी जिले राममय हो चुके हैं। हर तरफ भगवा पताका लहरा रहा है। देर रात तक रामधुन और राम भजन गाते लोगों को देखा-सुना जा सकता है। चहुंओर 'जय श्रीराम' के नारे गुंजायमान हैं।


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story