×

Lucknow News: जलकल विभाग के नोटिस पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की चेतावनी: बाजारों में चलेगा व्यापारी जागरूकता अभियान

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की लखनऊ स्थित कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री संदीप बंसल ने जलकल विभाग की ओर से व्यापारियों को भेजे जा रहे लाखों रुपये के अनावश्यक नोटिसों पर कड़ी आपत्ति जताई है।

Virat Sharma
Published on: 27 Feb 2025 8:37 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News: Photo-Social Media

Lucknow News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की लखनऊ स्थित कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री संदीप बंसल ने जलकल विभाग की ओर से व्यापारियों को भेजे जा रहे लाखों रुपये के अनावश्यक नोटिसों पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी बाजारों में व्यापारियों को जागरूक करने के लिए एक व्यापक अभियान चलाया जाए।

जल पर कर लेने का कोई संवैधानिक अधिकार नहीं

संदीप बंसल ने बैठक में कहा कि जलकल विभाग के पास जल पर कर लेने का कोई संवैधानिक अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देश के किसी भी राज्य में जल पर कर नहीं लिया जाता, बल्कि जल के उपभोग का पैसा लिया जाता है। इस मुद्दे पर संगठन कानूनी तैयारी कर रहा है।

1975 का कानून नहीं करता है जल पर कर का उल्लेख

राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री संदीप बंसल ने 1975 के कानून का हवाला देते हुए बताया कि उस कानून में संपत्ति कर का उल्लेख है, जो केवल इमारतों और भूमि पर लिया जा सकता है, जल पर नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग ने व्यापारियों की अनदेखी करते हुए दबाव बनाकर पानी के कनेक्शन से संबंधित वसूली शुरू कर दी है, और अब फर्जी बिल भेजे जा रहे हैं।

संदीप बंसल ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी अधिकारी या कर्मचारी से डरने की जरूरत नहीं है। उन्हें जल पर कर नहीं देना है। अगर उनके पास पानी का कनेक्शन है, तो केवल उस उपभोग के हिसाब से भुगतान करें।

बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों रहे मौजूद

इस खास बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग बंसल, महामंत्री अनुज गौतम, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, महानगर महिला अध्यक्ष कजरा निगम, उपाध्यक्ष हिना सिराज खान, चारबाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ चौधरी, पान दरीबा व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रहलाद राजपूत, और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।



Virat Sharma

Virat Sharma

Lucknow Reporter

Lucknow Reporter

Next Story