Lucknow News: कांग्रेस दफ्तर पहुंचे अजय राय, हुआ जोरदार स्वागत, जमकर हुई आतिशबाजी

Lucknow News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को शहर के मॉल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। कांग्रेसियों ने उनका जबरदस्त स्वागत। कांग्रेस नेताओं के होल्डिंग व बैनर से मुख्यालय चौराहा पटा रहा। दफ्तर के बाहर जमकर आतिशबाजी हुई।

Abhishek Mishra
Published on: 7 Jun 2024 11:30 AM GMT
Lucknow News
X

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का हुआ भव्य स्वागत (Photo Source: Ashutosh Tripathi)

Lucknow News: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय का भव्य स्वागत किया गया। सूबे में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद कार्यालय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत ढोल नगाड़े बजाकर किया गया। कांग्रेसियों ने इस मौके पर जमकर पटाखे फोड़े।

प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को शहर के मॉल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। कांग्रेसियों ने उनका जबरदस्त स्वागत। कांग्रेस नेताओं के होल्डिंग व बैनर से मुख्यालय चौराहा पटा रहा। दफ्तर के बाहर जमकर आतिशबाजी हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बता दें कि अजय राय वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। जिसमें उन्हें सफलता नहीं हासिल हुई। लोकसभा चुनाव के बाद राय पहली बार प्रदेश मुख्यालय पहुंचे हैं।


राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

अजय राय ने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई अन्य सदस्य मौजूद रहे। बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक भी उनके स्वागत के लिए उपस्थित रहे। कांग्रेस के प्रदर्शन से गदगद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी को बधाई दी। इसके बाद उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।


कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मुख्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने खूब पटाखे फोड़े। जश्न में डूबे कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ नाचते हुए दिख रहे थे। कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा किया। लखनऊ पूर्व के विधानसभा प्रत्याशी मुकेश सिंह चौहान भी अजय राय के साथ मौजूद रहे। बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक पार्टी कार्यालय पर डटे हुए हैं।







Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story