Lucknow News: इंद्रप्रस्थ नगर पहुंचकर प्रभावितों से मिले अजय राय, बोले- संघर्ष के लिए बधाई

Lucknow News: मुकेश सिंह चौहान की अगुवाई में क्षेत्र के निवासियों, ट्रांस गोमती निवासी संघर्ष समिति के सदस्यों तथा आम जनमानस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को धन्यवाद दिया। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने वहां के निवासियों को उनके संघर्ष हेतु बधाई दी।

Abhishek Mishra
Published on: 18 July 2024 2:30 PM GMT
Lucknow News
X

इंद्रप्रस्थ नगर पहुंचकर प्रभावितों से मिले अजय राय (Photo Source: Ashutosh Tripathi)

Lucknow News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इन्द्र प्रस्थ नगर पहुंचकर पंत नगर तथा अबरार नगर के प्रभावित लोगों से मुलाकात की। अजय राय ने वहां के निवासियों, ट्रांस गोमती निवासी संघर्ष समिति के सदस्यों तथा आम जनमानस को संघर्ष के लिए बधाई दी।

योगी सरकार ने पीछे हटाया कदम

कांग्रेस अध्यक्ष गुरुवार की शाम को इंद्र प्रस्थ नगर पहुंचे। ट्रांस गोमती निवासी संघर्ष समिति के साथ कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। अजय राय ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा अकबर नगर के निवासियों के मकान तोड़ दिये गये। उन्हें बसंत कुंज में विस्थापित कर दिया है। जिससे उनका जीवन अस्त व्यस्त हो गया। इसी क्रम में प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा इंद्रप्रस्थ नगर, पंतनगर, खुर्रम नगर, अबरार नगर, शिवानी बिहार के निवासियों को भी बेघर किये जाने की योजना थी। उन्होंने कहा कि लोगों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेसजन लड़े। जिसके उपरान्त योगी सरकार द्वारा युक्त मोहल्लों के निवासियों के मकानों को तोड़ने का फैलसा वापस ले लिया गया।


संघर्ष के लिए दी बधाई

पूर्वी विधानसभा प्रत्याशी मुकेश सिंह चौहान की अगुवाई में क्षेत्र के निवासियों, ट्रांस गोमती निवासी संघर्ष समिति के सदस्यों तथा आम जनमानस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को धन्यवाद दिया। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने वहां के निवासियों को उनके संघर्ष हेतु बधाई दी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, नवनिर्वाचित सांसद तनुज पुनिया, प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, ललन कुमार, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शहजाद आलम, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुधा मिश्रा, अनामिका यादव, डॉ. रिचा शर्मा, मेहताब जायसी, नसीम खान, अरशद आज़मी व अन्य मौजूद रहे।

Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story