×

UP: मऊ से मुंबई के लिए अब चलेगी सीधी ट्रेन, रेल मंत्री ने स्वीकारी ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की गुजारिश

UP: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि, उत्तर प्रदेश के मऊ जिले को भारत सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। मऊ वासियों की ओर से मैने स्वयं भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मऊ से मुंबई जाने के लिए एक नई रेलगाड़ी चलाने का अनुरोध किया था।

Network
Report Network
Published on: 20 Nov 2023 5:03 PM GMT (Updated on: 20 Nov 2023 5:09 PM GMT)
new train will run from mau to mumbai
X

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (Social Media) 

UP News: यूपी के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के प्रयासों से पूर्वांचल को खासतौर से मऊ जिले से सीधे मुंबई जाने वाले क्षेत्र के लोगों को रेल की बेहतरीन सुविधा मिलने जा रही। 22 नवम्बर को मऊ जंक्शन (Mau Junction) से मुंबई के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन का उद्घाटन रेल मंत्री द्वारा किया जायेगा। यह ट्रेन मऊ जंक्शन से शुरू होकर मोहम्मदाबाद, गोहना, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, प्रयागराज से मुंबई जाएगी।

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, उत्तर प्रदेश के मऊ जिले को भारत सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। मऊ वासियों की ओर से मैने स्वयं भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) से मऊ से मुंबई जाने के लिए एक नई रेलगाड़ी चलाने का पत्र लिखकर अनुरोध किया था। मेरे अनुरोध पर ही इस नई साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलगाड़ी को मऊ से मुंबई तक चलाने की मंजूरी दी गई है। रेल मंत्री वैष्णव ने इसकी जानकारी स्वयं मुझे फोन पर दी।'

22 नवंबर को रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

दरअसल, नगर विकास मंत्री ने रेल मंत्रालय से मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, मुंबई वाया प्रयागराज, कानपुर से नई ट्रेन के संचालन के लिए आग्रह पत्र लिखा था। मंत्री शर्मा ने बताया कि, 22 नवंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए हरी झंडी दिखाएंगे। यह नई साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलगाड़ी मऊ से मुहम्मदाबाद गोहना, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, प्रयागराज होती हुई मुंबई जाएगी।

पीएम मोदी-रेल मंत्री का आभार

एके शर्मा ने कहा कि, 'इस नई रेल गाड़ी से पूर्वांचल के विकास को और गति मिलेगी। रेल सेवा शुरू होने से यात्री सुविधा के साथ ही मऊ एवं पूर्वांचल से वस्त्र, कृषि उत्पाद, खाद्य और अन्य सामग्रियों का परिवहन भी सुगम होगा, जिससे व्यापार और उद्योग में सुधार होगा। ए.के. शर्मा ने माननीय प्रधानमंत्री और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का मऊ वासियों की ओर से इसके लिए ह्रदय से धन्यवाद किया है।'

इस रूट पर यात्रियों की अधिकता

मंत्री शर्मा ने बताया कि, 'वर्तमान में पूर्वोत्तर रेलवे अंतर्गत उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ-शाहगंज-मुंबई वाया प्रयागराज-कानपुर रेलखंड पर मुंबई जाने हेतु एक मात्र ट्रेन गोदान एक्सप्रेस संचालित है, जो कि मऊ से मुंबई तक वाया प्रयागराज, कानपुर आगरा कोटा रतलाम सूरत होकर जाती है। यात्रियों की अधिकता से इस रूट पर एक नई ट्रेन संचालित किये जाने की आवश्यकता रही हैं, जिसको अब मंजूरी मिल गई है। ऊर्जा मंत्री शर्मा कहते हैं उनके आग्रह पर ही 22 नवम्बर को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे, जिसके साक्षी हम सब पूर्वांचल वासी बनेंगे।'

पूर्वांचल के विकास को गति मिलेगी

मंत्री एके शर्मा ने आगे कहा, 'इस नई रेल गाड़ी के चलने से पूर्वांचल के विकास को और गति मिलेगी। यात्री सुविधा के साथ ही मऊ एवं पूर्वांचल से होने वाले व्यापार को गति मिलेगी और उद्योग में सुधार होगा। इस रेलगाड़ी से सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिलेगा। इस ट्रेन से नौकरी करने वाले, व्यापारी एवं किसानों को विशेष लाभ मिलेगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story