Lucknow News: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुरू हुआ अखिलेश यादव के जन्मदिन का जश्न

Lucknow News: प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूजा शुक्ला, समेत विभिन्न नेताओं ने सबसे पहले केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया।वहीं, पार्टी कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य भंडारों का भी आयोजन किया जा रहा है।

Santosh Tiwari
Published on: 1 July 2024 7:37 AM GMT (Updated on: 1 July 2024 10:11 AM GMT)
Lucknow News ( Newstrack- Photo)
X

Lucknow News ( Newstrack- Photo)

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन का जश्न विक्रमादित्य मार्ग स्थित पार्टी के कार्यालय पर शुरू हो चुका है। इसी के साथ ही लखनऊ समेत प्रदेश भर के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला भी लगातार जारी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में भी जोश जारी है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूजा शुक्ला, समेत विभिन्न नेताओं ने सबसे पहले केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया।वहीं, पार्टी कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य भंडारों का भी आयोजन किया जा रहा है।

किन्नरों ने दी बधाई, जमकर किया डांस

इस मौके पर पार्टी कार्यालय पहुंचे किन्नरों ने भी भांगड़े की थाप पर जमकर नृत्य किया और नोट भी न्यौछावर किए। बड़ी संख्या में किन्नरों ने अखिलेश को जन्मदिन की बधाई भी दी।

स्व. मुलायम सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण

प्रतिमा का अनावरण करते अखिलेश यादव। Photo- Newstrack

अपने जन्मदिन के मौके पर अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यालय में मुलायम सिंह की प्रतिमा का भी अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को पेड़ भी दिए। बताते चलें कि आज से एक सप्ताह तक चलने वाला समाजवादी पार्टी का 'पीडीए पेड़' अभियान भी शुरू हुआ है। जिसके तहत प्रदेश भर में कार्यकर्ता 1 से 7 जुलाई तक पौधरोपण करेंगे। जन्मदिन के उपलक्ष्य पर अखिलेश यादव की ओर से वृहद स्तर पर अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं को पौधरोपण करने के निर्देश दिए गए थे। इसके मद्देनजर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में पौधरोपण अभियान की शुरुआत हुई है। हसनपुर खेवली गांव में पार्षद केशव रावत, अजय पाल प्रधान, सुरेंद्र बाबा समेत विभिन्न लोगों ने पौधरोपण किया। साथ ही अर्जुनगंज पंचायत घर में सपा जिला सचिव सोनू यादव, विनोद कुमार ने भी पीपल व मीठी नीम के पौधे लगाए।

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस तैनात

सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के भारी हुजूम को देखते हुए गौतम पल्ली थाने के साथ ही बड़ी संख्या में पीएसी को भी तैनात किया गया है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story