'सत्ताईस का सत्ताधीश', लखनऊ में लगे अखिलेश यादव के पोस्टर, संस्कृत में दी गई जन्मदिन की शुभकामना

Akhilesh Yadav Birthday: सपा कार्यकर्ता 23 अक्टूबर को भी अखिलेश का जन्मदिन मनाते हैं। इसी के चलते यह पोस्टर लगाया गया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 23 Oct 2024 5:56 AM GMT (Updated on: 23 Oct 2024 7:10 AM GMT)
Akhilesh Yadav Birthday
X

Akhilesh Yadav Birthday (Pic: Newstrack)

Akhilesh Yadav Birthday: उत्तर प्रदेश की राजनीति का पारा एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है। उपचुनाव से पहले सपा ने 2027 विधानसभा की ताल ठोक दी है। आज राजधानी लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव के पोस्टर लगाए गए। बता दें कि सपा कार्यकर्ता 23 अक्टूबर को भी अखिलेश का जन्मदिन मनाते हैं। वैसे उनका जन्मदिन एक जुलाई को होता है। इसी के चलते आज लखनऊ सपा कार्यालय के बाहर जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टर पर शुभकामना संदेश के साथ लिखा गया सत्ताईस का सत्ताधीश। साथ ही जन्मदिन की शुभकामना संस्कृत में दी गई। पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।

'24 में बरसा जनता का आशीष...'

पोस्टर की शुरआत में लिखा है- 24 में बरसा जनता का आशीष, दीवारों पर लिखा है कौन होगा सत्ताईस का सत्ताधीश। साथ ही शुभकामना संदेश भी लिखा गया है। जन्मदिन की शुभकामना देते हुए संस्कृत में लिखा गया, त्वं जीव शतं वर्धमानः जीवनं तव भवतु सार्थकम् इति सर्वदा मुदं प्रार्थयामहे जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानि। जिसका हिंदी में अर्थ होता है कि तुम बढ़ते हुए 100 वर्ष जिओ, तुम्हारा जीवन उद्देश्यपूर्ण और खुशियों से भरा रहे. हम सभी तुम्हारे लिए ऐसी प्रार्थना करते हैं, जन्मदिन की बधाईयां। अखिलेश यादव की बड़ी तस्वीर के साथ लगा पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस पोस्टर को संत कबीर नगर के मेहंदावल सीट से सपा नेता और टिकट के दावेदार जयराम पांडे ने लगवाया है।


पहले भी लग चुके हैं पोस्टर

अखिलेश यादव को लेकर ऐसे पोस्टर पहले भी लगाए जा चुके हैं। एक जुलाई को अखिलेश यादव के जन्मदिन पर भी ऐसे ही पोस्टर लगाए गए थे। उस दौरान लोकसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने भावी प्रधानमंत्री अखिलेश यादव के पोस्टर लगवाए। उस दौरान भी पोस्टर जमकर वायरल हुआ था। लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी थी। एक जुलाई को मंजीत यादव नाम के सपा नेता ने लखनऊ सपा कार्यालय के बाहर लगवाए गए पोस्टर में अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story