Lucknow News: PDA की दुश्मन है बीजेपी, इनके DM ही जिलाध्यक्ष की तरह कर रहे काम: अखिलेश

Lucknow News: अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में दंगा कराने का काम किया है। उनके विधायक ही अपनी पार्टी के नेताओं के खिलाफ उपद्रव का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

Santosh Tiwari
Published on: 22 Oct 2024 10:03 AM GMT
Lucknow News: PDA की दुश्मन है बीजेपी, इनके DM ही जिलाध्यक्ष की तरह कर रहे काम: अखिलेश
X

Lucknow News (Pic- Newstrack)

Lucknow News: भारतीय जनता पार्टी PDA की दुश्मन है। इनके जिलाधिकारी पार्टी के जिलाध्यक्ष की तरह काम कर रहे हैं। PDA परिवार के बीएलओ हटाए जा रहे हैं। सिपाहियों के नाम और पते की जानकारी कर उन्हें हटाया जा रहा है। जिलाधिकारी प्रधानों और कोटेदारों को ढूंढ रहे हैं। क्या IAS एकेडमी में यही सिखाया जाता है। यह बातें सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय पर कही। आगे उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के नेताओं ने अंबेडकर नगर के डीएम की जानकारी दी है। वह पार्टी के जिलाध्यक्ष की तरह काम कर रहे हैं। वह प्रधान और कोटेदारों को ढूंढ रहे हैं। क्या IAS एकेडमी में यही सिखाया जाता है। क्या डीएम की तैनाती इसीलिए की जाती है।

बीजेपी ने यूपी में किया दंगा कराने का काम

अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में दंगा कराने का काम किया है। उनके विधायक ही अपनी पार्टी के नेताओं के खिलाफ उपद्रव का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। हिटलर भी ऐसे ही काम करता था। हिटलर अपने ट्रूपर से ऐसे ही काम कराता था। विकास के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार ने निवेश के नाम पर भी कुछ नहीं किया है। निवेश के नाम पर इनका पर्दाफाश हुआ है पोल खुली है।ये निवेश नहीं लाए। बिजली महंगी कर दी, किसान को खाद नहीं मिल रही है। पिछड़े और गरीब लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है। कानून व्यवस्था इतनी खराब है कि पुलिस के साथ ही कानपुर में घटना हो गई है। उसी कानपुर में पुलिस के यहां लाखों रुपए पकड़े गए हैं।

पुलिस ही चला रही है सरकार

मीडिया से बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि यह सरकार पुलिस चला रही है। पूर्व डीजीपी कह रहे हैं कि यूपी पुलिस दबाव में काम कर रही है। भाजपाइयों ने तो पुलिस तक पर हथकड़ियां लगा दी। भाजपा की नियति साफ नहीं है। उन्होंने बिजनौर की घटना पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी कस्टोडियल डेथ में नंबर एक पर है। कानपुर में तो अधिकारियों ने हमारे प्रत्याशी को गलत फॉर्म दे दिया। जिससे उसका फॉर्म गलत हो और पर्चा निरस्त हो जाए। हम इसकी शिकायत EC में करेंगे। उन्होंने सुल्तानपुर और अमेठी के एनकाउंटर पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि दोनों लोगों को घर से ले जाकर एनकाउंटर किया गया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story