UP News: ‘सपा से खतरा’ मायावती के ट्वीट पर अखिलेश का करारा जवाब, बोले-कुछ लोगों का एक्स पढ़ते ही नहीं..

UP News: मायावती के एक्स पर सपा को लेकर दिये गये बयान पर अखिलेश ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कुछ लोगों के ट्वीट तो हम पढ़ते ही नहीं हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।

Shishumanjali kharwar
Published on: 8 Jan 2024 9:22 AM GMT (Updated on: 8 Jan 2024 9:47 AM GMT)
lucknow news
X

सपा मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करते अखिलेश यादव (आशुतोष त्रिपाठी)

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर सरकार ने किसानों के कर्ज माफी की मांग की है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जब सरकार उद्योगपतियों का दस लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर सकती है। तो किसानों का कर्ज सरकार क्यों नहीं माफ किया जा सकता है। जबसे नोटबंदी हुई है। बैंकों में पैसे की कमी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह आंकड़े सरकार द्वारा ही जारी किये गये हैं।

मायावती के एक्स पर सपा को लेकर दिये गये बयान पर अखिलेश ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कुछ लोगों के ट्वीट तो हम पढ़ते ही नहीं हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में अब 100 से भी कम दिन रह गये हैं। ऐसे में सभी पदाधिकारी उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने में जुट जाएं। उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी भूमिका समाजवादी पार्टी निभाने जा रही है। हमें अपने संगठन पर पूरा भरोसा है। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम, नीतियों, फैसलों को जनता तक पहुंचाने का काम करें।

सपा अध्यक्ष श्री यादव जिलाध्यक्षों और पदाधिकरियों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए वोटर लिस्ट में भी छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने अधिकारियों पर भाजपा के दबाव में कार्य करने की भी बात कहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि गठबंधन का जो उम्मीदवार जिस जगह से चुनाव लड़ेगा। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उसकी पूरी मदद करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास संसाधन की कमी नहीं है। प्राइवेट कंपनी, एजेंसी को उन्होंने हायर कर रखा है। बूथ मैनेजमेंट के लिए अलग कंपनी है। लड़ाई बड़ी है इसलिए संगठन के लोग एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने कहा बुंदेलखंड में मिसाइल बनेगी, टैंक बनेंगे। क्या एक भी मिसाइल या टैंक बना। सपा सरकार में हुए सभी कार्यो को भी बिगाड़ कर रख दिया।

उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि जब से देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है। पूरे देश में 1 लाख किसानों ने आत्महत्या की है। हमारी सीमाएं असुरक्षित हो गई है। अन्याय चरम सीमा पर है, हमें उम्मीद है देश के लोग बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिए आगे आएंगे और भाजपा को हराने का काम करेंगे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story