×

UP Politics: समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज, अखिलेश देंगे जीत का मंत्र, 2024 के लिए तैयार होगा मसौदा

Lok Sabha Elections 2024: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित प्रमुख पदाधिकारी लखनऊ में आयोजित इस बैठक में हिस्सा ले रहे। मीटिंग में 2024 लोकसभा चुनाव, जातीय जनगणना और पीडीए समेत कई मुद्दों पर चर्चा संभव है।

aman
Report aman
Published on: 1 Nov 2023 1:56 AM GMT (Updated on: 1 Nov 2023 2:03 AM GMT)
UP Politics
X

अखिलेश यादव (Social Media)

Samajwadi Party Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सपा की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी की बुधवार (01 नवंबर) को यूपी की राजधानी लखनऊ में बैठक होने जा रही है। बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव, PDA की रणनीति और INDIA गठबंधन जैसे मुद्दों पर चर्चा संभव है।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने बीजेपी की नीतियों के खिलाफ हमले तेज करने का निर्णय लिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) समेत प्रमुख पदाधिकारी इस नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। मीटिंग में जातीय जनगणना (Caste Census) और पीडीए रणनीति पर विस्तार से चर्चा करेंगे। बैठक में 300 से अधिक पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

अखिलेश यादव PDA को दे रहे धार

विपक्षी INDIA गठबंधन का प्रमुख हिस्सा अखिलेश यादव अपने 'पीडीए फॉर्मूले' को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इसी के तहत सोमवार को उन्होंने लखनऊ में सपा की साइकिल यात्रा में भी हिस्सा लिया था। जिसे 'पीडीए यात्रा' नाम से भी जाना गया। इस यात्रा के दौरान अखिलेश यादव ने पीडीए की नई फुल फॉर्म भी बताई।

PDA में अगड़ा भी

दरअसल, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बीते दिन साइकिल यात्रा के दौरान को कहा था, 'उनकी पार्टी के 'पीडीए' अर्थात पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक में 'आधी आबादी', अगड़े और आदिवासी सहित हर कोई शामिल है। उनके कहने का मतलब 'ए' से 'अगड़ा' भी है। लखनऊ पहुंची अखिलेश की पार्टी की PDA यात्रा पिछले कुछ दिनों से पूरे प्रदेश में करीब 5 हजार किलोमीटर की दूरी पहले ही तय कर चुकी है। ये यात्रा 22 नवंबर, 2023 को सैफई में संपन्न होगी।

2024 को लेकर BJP पर निशाना

अखिलेश ने कहा था कि, समाजवादी पार्टी उन सभी दलों को साथ लेकर आगे बढ़ेगी जो उसके साथ हैं। क्योंकि, जनता 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी का सफाया करेगी। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि भाजपा दलित आदर्श डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) द्वारा बनाए गए संविधान को खत्म करना चाहती है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story