×

Bharat Jodo Nyay Yatra में शामिल होंगे अखिलेश, 25 फरवरी को आगरा में जुड़ेंगे

Bharat Jodo Nyay Yatra: यूपी में सीटों पर सहमति बनने के बाद अब सपा अध्यक्ष 25 फरवरी को आगरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का हिस्सा बनेंगे।

aman
Written By aman
Published on: 22 Feb 2024 2:29 PM GMT (Updated on: 22 Feb 2024 2:39 PM GMT)
Bharat Jodo Nyay Yatra, up politics
X

राहुल गांधी और अखिलेश यादव (Social Media) 

UP Politics: समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे के बाद अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) में शामिल होंगे। अखिलेश यादव 25 फरवरी को आगरा में न्याय यात्रा से जुड़ेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्र लिखकर अखिलेश यादव से राहुल की यात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया। खड़गे ने लिखा, 'आपसे अनुरोध है कि इस ऐतिहासिक यात्रा में 25 फरवरी को शामिल हों।'

आपको बता दें, इससे पहले अखिलेश यादव ने रायबरेली में न्याय यात्रा से जुड़ने का ऐलान किया था, मगर उनकी शर्त थी। उनका कहना था सीट बंटवारे पर फैसले के बाद ही वो शामिल होंगे। लेकिन, तब सीट शेयरिंग पर फैसला न होने के कारण उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया था।

क्या राहुल-प्रियंका अमेठी से लड़ेंगे चुनाव?

यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने कहा कि, 'हमने अखिलेश यादव को आमंत्रित किया है। वो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने मीडिया से कहा, 'ये तो उन्हें ही तय करना है। ये दोनों सीटें गांधी परिवार की थीं। गांधी परिवार की ही रहेंगी'।

कांग्रेस यूपी में 17 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

गौरतलब है कि, एक दिन पहले यानी बुधवार को ही कांग्रेस-सपा में सीट बंटवारे पर सहमति बनी। जिसके बाद अब अखिलेश यादव ने न्याय यात्रा में शामिल होने की सहमति दी है। कांग्रेस यूपी में 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि समाजवादी पार्टी 63 सीटों पर लड़ेगी। सीटों पर समझौता होने के बाद दोनों दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस भी की थी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का सपा प्रमुख को लिखा पत्र।


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story