TRENDING TAGS :
Lucknow News: 'ऑल सोल डे' पर पूर्वजों को किया याद, ईसाई समाज के लोगों ने क्रब पर कैंडल जलाकर की प्रार्थना
Lucknow News: लखनऊ में शनिवार को रोमन कैथोलिक ईसाई समाज के लोगों ने ऑल सोल डे पर कब्रिस्तान जाकर अपने पूर्वजों की क्रब पर कैंडल जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
'ऑल सोल डे' पर पूर्वजों को किया याद, ईसाई समाज के लोगों ने क्रब पर कैंडल जलाकर की प्रार्थना: Photo- Newstrack
Lucknow News: राजधानी लखनऊ में शनिवार को रोमन कैथोलिक ईसाई समाज के लोगों ने ऑल सोल डे पर कब्रिस्तान जाकर पूर्वजों को याद किया। अपने पूर्वजों की क्रब पर कैंडल जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
![Photo- Newstrack Photo- Newstrack](https://static.newstrack.com/h-upload/2024/11/02/1811396-whatsappimage2024-11-02at72036pm1.webp)
पर्व के लिए पहले से ही कब्रिस्तानों की सफाई कर ली जाती है और पूरे कब्रिस्तान परिसर को सजाया जाता है।
![Photo- Newstrack Photo- Newstrack](https://static.newstrack.com/h-upload/2024/11/02/1811397-whatsappimage2024-11-02at72036pm.webp)
यह पर्व अपने मृत पूर्वजों, मित्रों, रिश्तेदारों की आत्मा की शांति के लिए मनाया जाता है।
![Photo- Newstrack Photo- Newstrack](https://static.newstrack.com/h-upload/2024/11/02/1811398-whatsappimage2024-11-02at72035pm1.webp)
इस दिन कब्र में फूल चढ़ाकर, अगरबत्ती जलाकर पूजा की जाती है और पूर्वजों के प्रति आदर व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
![Photo- Newstrack Photo- Newstrack](https://static.newstrack.com/h-upload/2024/11/02/1811400-whatsappimage2024-11-02at72035pm.webp)
रोमन कैथोलिक ईसाई समाज के लोगों ने पूर्वजों की कब्र पर फूल चढ़ाए, मोमबत्ती जलाई और पवित्र जल छिड़ककर उन्हें याद किया।
![Photo- Newstrack Photo- Newstrack](https://static.newstrack.com/h-upload/2024/11/02/1811402-whatsappimage2024-11-02at72034pm.webp)
इस दौरान कब्रिस्तान के आसपास मेले जैसा माहौल रहता है।
![Photo- Newstrack Photo- Newstrack](https://static.newstrack.com/h-upload/2024/11/02/1811401-whatsappimage2024-11-02at72035pm.webp)
इस बारे में चर्च के फादर ने बताया कि यह पर्व अपने मृत पूर्वजों, की आत्मा की शांति के लिए मनाया जाता है। इस दिन कब्र में फूल चढ़ाकर, अगरबत्ती जलाकर पूजा की जाती है और अपने पूर्वजों के प्रति आदर व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।