×

UP News: प्रचंड गर्मी से इंसान के साथ बेज़ुबान भी परेशान, लिया पानी का सहारा

UP News: अप्रैल के पहले सप्ताह में भीषण गर्मी के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बेजुबान जानवर भी गर्मी के चलते दिक्कतों को सामना कर रहे हैं।

ashutosh
Report ashutosh
Published on: 4 April 2024 9:47 AM GMT
lucknow news
X

लखनऊ में प्रचंड गर्मी से इंसान के साथ बेज़ुबान भी परेशान (आशुतोष त्रिपाठी)

UP News: पूरे प्रदेश में पड़ रही भयंकर गर्मी के क़हर से इंसान के साथ-साथ बेज़ुबान भी परेशान है। राजधानी में दिन प्रतिदिन गर्मी का पारा बढ़ता ही जा रहा है। भीषण गर्मी के चलते लखनऊ प्राणि उद्यान के जानवरों को भी काफ़ी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। हालाँकि ज़ू प्रशासन ने जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए काफ़ी इंतज़ाम किए हैं। लेकिन बावजूद इसके भीषण गर्मी ने जानवरों को अपने बाड़े में रहने पर मजबूर कर दिया है। जिससे वहां घूमने पहुंच रहे लोगों को भी निराशा हो रही है।


चटाई, कूलर और पानी का इंतज़ाम

जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए उनके पिंजड़े में चटाई, कूलर और फव्वारे लगाए गए हैं। बड़े जानवरों जैसे शेर और बाघ को गर्मी से बचाने के लिए उनके बाड़ों में कूलर की व्यवस्था की गई है। गर्मी के हिसाब से जानवरों के खाने-पीने के खास इंतजाम भी किए गए हैं। शेर, तेंदुए और बाघ की खुराक को थोड़ा कम किया गया है ताकि उनका स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। मौसम के हिसाब से उन्हें मौसमी फल और सब्जी दी जा रही है।


जू आये लोग हुए मायूस

तेज धूप और भीषण गर्मी के चलते चिड़िया घर घूमने पहुंच हुए लोगों को भी मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के चलते ज़्यादातर ज़ानवर अपने बाड़े में ही रह रहे हैं। जिससे वहां पहुंचे रहे दर्शक उन्हें नहीं देख पा रहे। हालाँकि खुले बाड़े के जानवरों के पास लोगों ने काफ़ी वक्त बिताया लेकिन शेर, बाघ और तेंदुए को बिना देखे ही दर्शकों को लौटना पड़ा।



Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story