Lucknow News: लोहिया संस्थान के रेजिडेंट डॉक्टरों और कर्मचारियों में हुई नोकझोंक, तीमारदारों ने किया हंगामा

Lucknow News: ओपीडी के रजिस्ट्रेशन काउंटर के सामने मरीज-तीमारदारों की सुबह से लंबी लाइन लगी हुई थी। कर्मचारियों से पंजीकरण काउंटर का काम रोकने के लिए कहा। इस पर कर्मचारियों ने काम न रोकने की बात कही। दोनों में कहासुनी होने लगी।

Abhishek Mishra
Published on: 20 Aug 2024 1:30 PM GMT (Updated on: 20 Aug 2024 1:30 PM GMT)
Lucknow News: लोहिया संस्थान के रेजिडेंट डॉक्टरों और कर्मचारियों में हुई नोकझोंक, तीमारदारों ने किया हंगामा
X

Lucknow News: राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार को पंजीकरण संबंधी काम ठप कराने गए रेजिडेंट डॉक्टरों की कर्मचारियों से नोकझोंक हो गई। कहासुनी इतनी उग्र हो गई कि काउंटर के कांच के शीशे टूट गए। जिसके बाद ओपीडी में अफरा-तफरी मच गई।

कर्मचारियों से डॉक्टरों की हुई कहासुनी

लोहिया संस्थान के हॉस्पिटल ब्लॉक में घटना करीब 11 बजे की है। ओपीडी के रजिस्ट्रेशन काउंटर के सामने मरीज-तीमारदारों की सुबह से लंबी लाइन लगी हुई थी। कर्मचारियों से पंजीकरण काउंटर का काम रोकने के लिए कहा। इस पर कर्मचारियों ने काम न रोकने की बात कही। दोनों में कहासुनी होने लगी। मामला धीरे धीरे काफी बढ़ गया। लाइन में लगे मरीज व तीमारदारों का गुस्सा भी भड़क गया। इसके बाद वहां मौजूद तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया।

तीमारदारों ने किया हंगामा

मरीज-तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। डॉक्टरों ने भी नारेबाजी तेज कर दी। कर्मचारी घबरा गए। इसी दौरान किसी ने काउंटर के शीशे पर हमला बोल दिया। कांच टूट गए। शीशा कई हिस्सों में टूट गया। इससे ओपीडी में अफरा-तफरी मच गई। पंजीकरण का काम बंद कराने के बाद रेजिडेंट डॉक्टर ओपीडी में डॉक्टरों के कमरे में पहुंच गए। यहां कई सीनियर डॉक्टर मरीजों को देख रहे थे। रेजिडेंट डॉक्टरों ने ओपीडी बंद करने की चेतावनी दी। कुछ सीनियर डॉक्टरों ने तो मरीजों को देखना बंद कर दिया। कुछ ने आधे घंटे काम ठप कर दिया। इसकी वजह से मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story