×

Women's Day: इन्वेस्ट इन वूमेन थीम पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 'लड़कियां तो बड़ी लड़का होती हैं' कविता पर झूमे श्रोता

Women's Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर गाइड समाज कल्याण संस्थान एवं सिटी विमेंस कॉलेज के सह संयोजन में एक संगोष्ठी का आयोजन महाविद्यालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम में बी एड , बी एस सी, प्रबंधन, लॉ के विद्यार्थी ने शिक्षकों सहित भागीदारी की ।

Jyotsna Singh
Published on: 7 March 2024 5:58 PM GMT
Audience danced to the poem Girls are big boys on the eve of International Womens Day organized on the theme Invest in Women
X

इन्वेस्ट इन वूमेन थीम पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 'लड़कियां तो बड़ी लड़का होती हैं' कविता पर झूमे श्रोता: Photo- Newstrack

Women's Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर गाइड समाज कल्याण संस्थान एवं सिटी विमेंस कॉलेज के सह संयोजन में एक संगोष्ठी का आयोजन महाविद्यालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम में बी एड , बी एस सी, प्रबंधन, लॉ के विद्यार्थी ने शिक्षकों सहित भागीदारी की । इस मौके पर संस्था की संस्थापिका डॉ इन्दु सुभाष ने बताया कि कार्यक्रम का विषय संयुक्त राष्ट्र की 2024 की थीम इन्वेस्ट इन वूमेन अक्सीलरेट प्रोग्रेस अर्थात "महिलाओं में आर्थिक निवेश : प्रगति में तेजी " है । महिलाएं दुनिया की आधी आबादी का हिस्‍सा हैं। वे किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं हैं. समाज की प्रगति में जितना बड़ा योगदान पुरुषों का है, उतना ही महिलाओं का भी है। यशस्वी प्रधान मंत्री जी के 'विकसित भारत 1947 से ' 2047 तक भारत को पूर्ण लैंगिक समानता के साथ स्त्रियों की समावेशी आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देना है ।

Photo- Newstrack

मिला तेजस्विनी सम्मान 2024

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तेजस्विनी सम्मान 2024 रहा। जिसे इंस्टिट्यूट ऑफ केरियर स्टडीज की जनरल मैनेजर एवम प्रख्यात केरियर काउंसलर सुश्री पूजा आहूजा को प्रदान किया गया।

प्रसिद्ध कवि पंकज प्रसून ने लड़कियां बहुत लड़ाका होती हैं कविता का किया पाठ

महिलाओं को समर्पित इस कार्यक्रम में तड़का लगाने का काम प्रसिद्ध हास्य रस के कवि श्री पंकज प्रसून द्वारा प्रस्तुत लड़कियां बहुत लड़ाका होती हैं काव्य पाठ ने किया। महिलाओं को संबोधित करते हुए कवि पंकज प्रसून ने अपने चुटीले अंदाज से लोगों को हंसा हंसा कर लोट पोट होने पर मजबूर कर दिया। काव्यपाठ के समापन के साथ ही हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा ।

Photo- Newstrack

सम्मानित हस्तियों के संबोधन के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी सुश्री सुनीता सिंह ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न शैक्षिक योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी।मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्री कमलेश्वर नाथ जी ने विद्यार्थियों अधिकार मांगने की जगह कर्तव्य पालन करने तथा कानून का दुरुपयोग न करने की सलाह दी । कार्यक्रम का सफल संचालन लॉ फैकल्टी के विभागाध्यक्ष डॉ नीतीश तिवारी एवम बी एड विभागाध्यक्ष डॉ अमृता सक्सेना ने किया । धन्यवाद ज्ञापन सिटी ग्रुप आफ कॉलेज की चेयरमैन डॉ ऐश्वर्या सिंह ने किया । कार्यक्रम में नीति मिश्र ने समस्त विद्यार्थियों को गोल्डन एज वरिष्ठ जन सम्मान शपथ दिलाई।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story