अयोध्या दुष्कर्म मामलाः लखनऊ लायी गयी पीड़िता, क्वीन मैरी अस्पताल में किया गया एडमिट

Ayodhya Rape Case: अयोध्या दुष्कर्म पीड़िता को बेहतर उपचार के लिए अयोध्या से लखनऊ मेडिकल कॉलेज (केजीएमयू) रेफर कर दिया गया है। दुष्कर्म पीड़िता को एंबलेंस से लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 5 Aug 2024 8:18 AM GMT (Updated on: 5 Aug 2024 10:44 AM GMT)
lucknow news
X

अयोध्या दुष्कर्म पीड़िता लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर (सोशल मीडिया)

Ayodhya Rape Case: अयोध्या दुष्कर्म पीड़िता को बेहतर उपचार के लिए अयोध्या से लखनऊ मेडिकल कॉलेज (केजीएमयू) रेफर कर दिया गया है। लखनऊ मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। दुष्कर्म पीड़िता को एंबलेंस से लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। एंबुलेंस में पीड़िता के परिजनों के साथ ही सीएमओ डॉ. संजय जैन भी मौजूद हैं।

एंबुलेंस में पीड़िता के परिजनों के साथ ही सीएमओ डॉ. संजय जैन भी मौजूद हैं। अयोध्या के जिला महिला अस्पताल में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता को कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ भेजा गया है। दुष्कर्म की शिकार 12 वर्षीय पीड़िता गर्भवती है। उसे उपचार के लिए महिला अस्प्ताल में भर्ती कराया गया था। जहां संसाधनों और विशेषज्ञों की कमी के चलते डॉक्टरों ने सोमवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों की मंत्रणा और बाल कल्याण समिति के निर्देश पर दुष्कर्म पीड़िता को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया है। लखनऊ लाने के बाद पीड़िता को क्वीन मैरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता के परिजनों से मुख्यमंत्री ने की थी मुलाकात

बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से सरकारी आवास पर मुलाकात की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिजनों को आश्वासन दिया था कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीड़िता को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जाएगी। इसके साथ ही बीते रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने भी पीड़िता के परिवार मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया था।

मुलाकात के दौरान पीड़िता की मां ने बताया था कि घटना का आरोपी सपा नेता मोईद खान के समर्थक उन्हें समझौता करने की धमकी दे रहे हैं। जिससे परिवार काफी डरा हुआ है। इस पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल पिछड़ा वर्म कल्याण राज्य मंत्री और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कहा था कि योगी सरकार में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विदित हो कि 12 साल की नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में 30 जुलाई को अयोध्या जनपद के भररसा नगर में बेकरी चलाने वाले सपा नेता मोईद खान और उसके सहयोगी राजू खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक मोईद खान और राजू ने दो माह पूर्व किशोरी के साथ दुराचार किया था। इसका खुलासा तब हुआ तब मेडिकल जांच में किशोरी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिली। जिला प्रशासन ने बीते शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मोईद खान की बेकरी को ध्वस्त कर दिया था। बताया गया कि बेकरी एक तालाब के ऊपर अवैध रूप से बनी थी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story