TRENDING TAGS :
Lucknow News: आयुर्वेद से ठीक होगी घुटने की समस्या, व्यायाम संग करें मालिश
Lucknow News: डॉ. संजीव रस्तोगी ने बताया कि गठिया या घुटने के दर्द की समस्या से जूझ रहे मरीजों को आयुर्वेद पर भरोसा रखते हुए उपचार कराना चाहिए।
Lucknow News: राजधानी के अस्पतालों में घुटने की समस्या से पीड़ित अधिक संख्या में आ रहे हैं। इनमें से कुछ को गठिया जैसी दिक्कत है। जिससे उन्हें कम उम्र में ही उठने-बैठने में परेशानी हो रही है। राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के पूर्व गठिया रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव रस्तोगी ऐसी समस्या से पीड़ितों को उभरने के लिए आयुर्वेदिक तरीके बताए।
आयुर्वेद इलाज पर करें भरोसा
गठिया रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव रस्तोगी ने बताया कि गठिया या घुटने के दर्द की समस्या से जूझ रहे मरीजों को आयुर्वेद पर भरोसा रखते हुए उपचार कराना चाहिए। नियमित रुप से व्यायाम करने के साथ ही घुटने की समय समय पर मालिश जरुरी है। उन्होंने कहा कि धीरे धीरे चलने का प्रयास करना चाहिए। ज्यादा दवाएं खाने पर यकीन न करें।
इन चीजों को मिलाकर करें मालिश
डॉ. संजीव रस्तोगी ने मालिश के लिए एक नुस्खा बताया। उन्होंने कहा कि सरसों के तेल में थोड़ी सी अजवाइन और थोड़ा लहसुन कूटकर डाल दें। इसे पकाकर छान लें। इसी तेल से घुटनों पर 15 मिनट तक मालिश करें। नी कैप, यानी घुटने वाला मोजा जरूर पहनें। इसे सोते समय निकाल दें। इसके साथ उन्होंने रोजाना व्यायाम करने की भी सलाह दी।
इन चीजों का न करें सेवन
डॉ. रस्तोगी का कहना है कि यदि आप घुटने या गांठ की समस्या से पीडित हैं तो ठंडी चीजों को खाने से बचें। दही का सेवन बिल्कुल बंद कर दें। नहाने के लिए गर्म पानी का ही इस्तेमाल करें। दर्द के स्थान पर गर्म पानी से नियमित रुप से सिकाई करते रहें। उन्होंने बताया कि घी तेल को अधिक न खाएँ। मीठा भी अधिक न खाएँ।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!