×

Bangladesh to Lucknow on Bike: ये कपल बाइकर्स बांग्लादेश से पहुंचा लखनऊ, दिलचस्प है इनकी जर्नी, देखें Video

Bangladesh to Lucknow on Bike: बांग्लादेशी नागरिक मुसद्दक चौधरी अपनी पत्नी मलीहा अहमदा के साथ शुक्रवार को लखनऊ में सुरक्षित सवारी/ड्राइविंग के तहत उमरा के लिए सऊदी अरब की अपनी चार महीने की यात्रा के दौरान लखनऊ पहुंचे।

Ashutosh Tripathi
Published on: 18 Aug 2023 12:59 PM GMT (Updated on: 18 Aug 2023 4:35 PM GMT)

Bangladesh to Lucknow on Bike: बांग्लादेशी नागरिक मुसद्दक चौधरी अपनी पत्नी मलीहा अहमदा के साथ उमरा करने सऊदी अरब (Saudi Arab) की यात्रा पर निकले हैं। उनकी ये यात्रा करीब चार महीने की होगी। यात्रा के दौरान पति-पत्नी शुक्रवार (18 अगस्त) को लखनऊ पहुंचे। मुसद्दक और मलीहा दोनों उत्साही हैं। ये बाइक राइड करते हुए सऊदी तक का सफर करेंगे। यात्रा की शुरुआत बांग्लादेश से हुई। उन्होंने, झारखंड की बजाय पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में प्रवेश किया।

दोनों का सफर बिहार से उत्तर प्रदेश फिर दिल्ली, अमृतसर के रास्ते पाकिस्तान और अफगानिस्तान से होते हुए गंतव्य की तरफ बढ़ेगा। इन दोनों उत्साही जोड़े का प्लान मध्य एशियाई देशों में घूमना और फिर अफगानिस्तान वापस आना है। ईरान के बाद संयुक्त अरब अमीरात से सऊदी अरब जाना है। ये जोड़ा 2-3 महीने का ब्रेक लेगा और वीजा के लिए आवेदन करेगा। ब्रिटेन का नागरिक होने के नाते उन्हें यूरोप का वीजा मिल गया है। इसलिए उन्होंने सउदी अरब से आगे बढ़ने के लिए विश्व यात्रा पर जाने की योजना बनाई है।

मुसद्दक का अभियान- राइड फॉर नेशन- को उमरा करने और मोटरसाइकिल पर देशों का भ्रमण करने की उनकी लालसा से प्रेरणा मिली। सीमाओं के पार सवारी करने से पहले, 2018 में, मुस्दाक ने लाइफान केपीआर 150 पर बांग्लादेश के सभी 64 जिलों की यात्रा की थी। बांग्लादेश में मोटरिंग के दौरान, उन्हें कई सवार मिले जो बाइक पर भारत की यात्रा करते थे।

4 महीने की बाइक यात्रा, करेंगे कई देश का सफर

ये कपल बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में प्रवेश किया। अपनी चार महीने की यात्रा के दौरान दोनों अपनी बाइक से दिल्ली, अमृतसर, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और मध्य एशियाई देशों की यात्रा पूरी करेंगे।

लखनऊ में किया विश्राम

बांग्लादेशी नागरिक मुसद्दक चौधरी अपनी पत्नी मलीहा अहमदा के साथ उमरा के लिए सऊदी अरब की अपनी 4 महीने की यात्रा के दौरान शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। दोनों ने बांग्लादेश से यात्रा की शुरुआत की और पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में प्रवेश किया।

दोनों इस रास्ते जाएंगे सऊदी अरब

बिहार से उत्तर प्रदेश, फिर दिल्ली से अमृतसर, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, फिर मध्य एशियाई देशों में घूमने का इनका इरादा है। फिर दोनों अफगानिस्तान वापस आएंगे। जिसके बाद ईरान, संयुक्त अरब अमीरात से सऊदी अरब का सफर तय करेंगे। ये युगल 2 से 3 महीने का ब्रेक लेगा। इस दौरान वीजा के लिए आवेदन करेगा। ब्रिटेन का नागरिक होने की वजह से उन्हें यूरोप का वीजा मिल गया। इसलिए उन्होंने सऊदी अरब से आगे बढ़ने के लिए विश्व यात्रा पर जाने की योजना बनाई है।

उमराह जाने का मुख्य उद्देश्य

उमराह का मुख्य उद्देश्य पिछले पापों की आत्मा को साफ करना है। एक मुसलमान जीवनकाल में एक से अधिक बार उमरा कर सकता है। उमराह को गरीबी और जीवन के बोझ से सुरक्षा के रूप में भी देखा जाता है, क्योंकि एक तीर्थयात्री अपना धन और समय अल्लाह की राह में खर्च कर रहा है।

Ashutosh Tripathi

Ashutosh Tripathi

Next Story