×

UP: भाजपा ने प्रदेश को बनाया बेरोजगार, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगारः अखिलेश

UP: अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण नौजवान दूसरे राज्यों में जाने पर मजबूर हैं। भाजपा की सरकार में नौजवान, किसान सभी लोग दुःखी हैं।

Santosh Tiwari
Published on: 30 Dec 2024 5:43 PM IST
Samajwadi President Akhilesh Yadav Demands Yogi Government Arrangement Mahakumbh Mela 2025
X

Samajwadi President Akhilesh Yadav Demands Yogi Government Arrangement Mahakumbh Mela 2025 (न्यूजट्रैक)

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बेरोजगार प्रदेश बना दिया है। पढ़े लिखे युवाओं को नौकरी रोजगार नहीं मिल रहा है, उत्तर प्रदेश में अगर लोगों को काम मिलता होता तो यूपी के बेरोज़गार प्रदेश छोड़कर बाहर राज्यों में जाने पर मजबूर नहीं होते।

कोविड में भाजपा ने किया दुष्प्रचार

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि कोविड के दौरान भाजपा सरकार ने ये दुष्प्रचार किया था कि लोगों की ‘स्किल मैपिंग’ की जाएगी जिससे प्रदेशीय-स्थानीय स्तर पर लोगों को रोज़गार मिल सके। आखि़रकार ये भी एक भाजपाई जुमला ही साबित हुआ जिसका सबूत ये समाचार है कि अपने मूल प्रदेश से बाहर जाकर काम करने पर मजबूर लोगों की सबसे अधिक संख्या उत्तर प्रदेश के निवासियों की है। उन्होंने कहा कि ‘रोज़गार पलायन’ के मामले में देश के सभी राज्यों में उप्र सबसे ऊपर है। भाजपा सरकार में नौकरियां के पेपर लीक हो जाते हैं। सरकार जानबूझकर पेपर लीक कराती है, जिससे आरक्षण और नौकरी ना देना पड़े। भाजपा युवा विरोधी है। उसकी नीयत नौकरी रोजगार देने की नहीं है।

भाजपा की गलत नीतियों से अन्य राज्यों में जा रहे युवा

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण नौजवान दूसरे राज्यों में जाने पर मजबूर हैं। भाजपा की सरकार में नौजवान, किसान सभी लोग दुःखी हैं। उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी की स्थिति भयावह है। सरकार झूठे आंकड़े देकर अपनी उपलब्धि मानती है। यूपी के युवा रोजगार के लिए युद्धग्रस्त देशों में जाने पर मजबूर हैं। इस शर्मनाक स्थितियों को भी भाजपा अपनी उपलब्धियां मानती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 में भाजपा की सरकार सत्ता से बाहर जाएगी और समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी तभी नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिलेगा।



Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story