×

BJP New President: एक बार फिर इस नेता को ही मिलेगी भाजपा की कमान? दिल्ली रिजल्ट तय करेगा नया अध्यक्ष

BJP New President: दिल्ली विधानसभा चुनाव और मिल्कीपुर सीट के उपचुनाव संपन्न होने के बाद एक बार फिर भाजपा प्रदेष अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।

Shishumanjali kharwar
Published on: 5 Feb 2025 11:11 AM IST
bjp new cm
X

Delhi Election Result 2025 BJP running top who is candidate next CM (Photo: Social Media)

BJP New President: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव संपन्न होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। लोकसभा चुनाव के बाद से ही भाजपा संगठन को दुरूस्त करने में जुटी हुई है। मंडल अध्यक्षों से लेकर जिलाध्यक्षों तक के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। जिला अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा।

ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव और मिल्कीपुर सीट के उपचुनाव संपन्न होने के बाद एक बार फिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। दिल्ली के चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर देगी। सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि आठ फरवरी को चुनाव परिणाम आने के बाद किसी भी समय भाजपा उत्तर प्रदेश के नये अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है।

भाजपा साल 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव नये प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में ही लड़ेगी। नये प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के मद्देनजर भाजपा जातीय समीकरणों पर भी विशेष ध्यान दे रही है। भाजपा ने राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति कर दी है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को यूपी प्रदेश अध्यक्ष की तैनाती के लिए चुनाव अधिकारी बनाया गया है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कार्यकाल खत्म हो चुका है। जिसके बाद से ही नए प्रदेश अध्यक्ष को यूपी की कमान सौंपने के लिए मंथन चल रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई दिग्गज शामिल हैं।

रेस में इन नामों पर चर्चा तेज

भाजपा यूपी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में जातिगत समीकरण के साथ ही सोशल इंजीनियरिंग पर भी फोकस कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष बनने की रेस में सबसे आगे विद्यासागर सोनकर का नाम चल रहा है। वह दलित समाज के सबसे बड़ा चेहरा माने जाते हैं। वहीं ब्राह्मण चेहरे के रूप में राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, गोविंद नारायण शुक्ला और एमएलसी विजय बहादुर पाठक के नाम की भी चर्चा तेज है।

वहीं भाजपा शीर्ष नेतृत्व का एक वर्ग मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को फिर से यूपी की कमान सौंपने के पक्ष में है। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देजनर वेस्ट यूपी में जाट सियासत को साधने के लिए भाजपा फिर भूपेंद्र चौधरी पर भरोसा जता सकती है। भूपेंद्र चौधरी राष्ट्रीय नेतृत्व के बेहद करीबी भी माने जाते हैं।



Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story