Akhilesh Yadav: भाजपा वालों को हिंसा पसंद.. आंबेडकर जयंती पर अखिलेश यादव ने किया करारा वार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख ने कहा कि आज के दिन जब बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें याद किया जा रहा है। तो फिर हम यह संकल्प लेते हैं कि सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए काम करेंगे।

Shishumanjali kharwar
Published on: 14 April 2025 1:42 PM IST (Updated on: 14 April 2025 1:53 PM IST)
akhilesh yadav
X
akhilesh yadav

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर लगी प्रतिमा का माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर सपा प्रमुख ने कहा कि आज के दिन जब बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें याद किया जा रहा है। तो फिर हम यह संकल्प लेते हैं कि सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए काम करेंगे।

पीडीए के जरिए नकारात्मक ताकतों को देना होगा जवाब

उन्होंने कहा कि संविधान हमारे अधिकार का रक्षक और संजीवनी है। समाज के कमजोर और निचले वर्ग की रक्षा संविधान ही कर सकता है। बाबा साहब ने भेदभाव और अपमान का सामना किया। अब पीडीए के जरिए नकारात्मक ताकतों को जवाब देना होगा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस अवसर पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गोली मारने का इनका पुराना षड्यंत्र रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी गोली मारी गई। यह वह लोग हैं जिन्हें हिंसा पसंद है। भाजपा के लोग बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को नहीं मानते हैं। वह संविधान और लोकतंत्र को भी नहीं मानते हैं।

उन्होंने कहा कि आज भी समाज के कुछ हिस्सों में आंबेडकर को लेकर नफरत है। प्रदेश में कई जगहों पर उनकी प्रतिमाएं तोड़ी गयीं। जोकि यह संकेत देते हैं कि कुछ राजनीतिक दलों को वह स्वीकार्य नहीं हैं और सोचे-समझे तरीके से संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

सपा मुखिया ने कहा कि आज भी दलित को पानी पीने के लिए अपमानित होना पड़ता है। आज भी दलित वर्ग को भेदभाव और अपमान का दंश झेलना पड़ता है। आगरा का उदाहरण देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग शांति पूर्ण प्रदर्शन की बात करते हैं। लेकिन जहां सरेआम तलवारें लहरायीं जाती हैं। वहां ये लोग कानून की बात करते हैं।

उन्होंने कहा कि आज भी ताकतवर लोग कमजोर वर्ग के लोगों पर अत्याचार करते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान ने पीडीए को अधिकार और सम्मान दिया है। हम संकल्प लेते हैं कि संविधान को बचाने के लिए पीडीए हमेशा संघर्ष करेगा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story