×

Lucknow News: BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश पर उठाए सवाल: अयोध्या दर्शन को लेकर किए तीखे तर्क

BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या में प्रभु राम के दर्शन ना करने को लेकर सवाल उठाए हैं।

Virat Sharma
Published on: 3 Feb 2025 9:24 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News: Photo-Social Media

Lucknow News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या में प्रभु राम के दर्शन ना करने को लेकर सवाल उठाए हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव उपचुनाव के प्रचार के सिलसिले में अयोध्या आए थे। लेकिन उन्होंने रामलला का दर्शन करने का समय नहीं निकाला। उन्होंने यह कहा कि अखिलेश पहले भी अयोध्या आए थे। लेकिन हर बार राजनीति करने के सिवा उन्हें प्रभु राम के दर्शन की कोई प्राथमिकता नहीं रही।

सरकार के कार्यकाल में यूपी में विकास कार्यों को मिली गति: चौधरी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सपा के नेता हमेशा सनातन धर्म और साधु-संतों पर टिप्पणी करते रहते हैं। और उनका स्वभाव सदैव सनातन धर्म के विरोध में रहा है। उन्होंने सपा शासनकाल में अराजकता और बेइमानी का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि सपा की सरकार माफियाओं और अपराधियों के साथ खड़ी थी। वहीं भाजपा सरकार के कार्यकाल में यूपी में विकास कार्यों को गति दी गई है, जिसमें संस्कृति, आस्था और विरासत के आधार पर प्रदेश को आगे बढ़ाया गया है।

यूपी में अपराधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति अपनाई है। जिसके परिणामस्वरूप अपराधों में भारी कमी आई है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि सपा की प्राथमिकताएं हमेशा अपने परिवार और जातिवाद पर केंद्रित रही हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी 140 करोड़ की भारतीय जनता की विरासत को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है।

यह राज्य अब बदलाव की मिसाल बन चुका है

इस दौरान यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आज के समय में अयोध्या में भाजपा सरकार के किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पांच सौ वर्षों के संघर्ष के बाद, प्रभु श्री राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई और लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश को धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में सबसे अग्रणी राज्य के रूप में देखा जा रहा है, और यह राज्य अब बदलाव की मिसाल बन चुका है।



Virat Sharma

Virat Sharma

Lucknow Reporter

Lucknow Reporter

Next Story