Lucknow News: भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार का फूंका पुतला

Lucknow News: भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंककर विरोध जताया।

Shishumanjali kharwar
Published on: 9 Nov 2023 7:42 AM GMT
lucknow news
X

भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम नीतीश कुमार का पुतला (आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विवादित बयान को लेकर पूरे देश में उबाल है। हर तरफ उनके बयान की निंदा की जा रही है। साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री से इस अमर्यादित बयान को लेकर इस्तीफे की भी मांग की है। बिहार ही नहीं यूपी में भी इस बयान को लेकर नाराजगी जताई जा रही है।

इसी क्रम में गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंककर विरोध जताया। गुरूवार को भाजपा मुख्यालय के समक्ष सैकड़ों महिला कार्यकर्ता ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी भी की। भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।


अपर्णा यादव ने भी जताई थी नाराजगी

इससे पूर्व बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की नेता और मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव ने भी बिहार के मुख्यमंत्री के बयान को शर्मनाक बताया था। अपर्णा यादव ने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि इतने बड़े विधायक दल का नेता होने के नाते उन्हें इस तरह की टिप्पणी करनी चाहिए थी।

उन्होंने यहां तक कह दिया कि इस तरह के लोगों को विधानसभा में नहीं होना चाहिए। अपर्णा यादव ने कहा था कि बिहार से बड़ी संख्या में आईएएस और पीसीएस अधिकारी निकलते हैं। वहां के लोग बहुत सुलझी हुई मानसिकता के हैं। वहां के मुख्यमंत्री का इस तरह की बात करना बेहद शर्मनाक है।

अपर्णा यादव ने आगे कहा कि अब जब बिहार में चुनाव होंगे तो जनता को यह ध्यान रखना होगा कि ऐसे लोग विधानसभा में न पहुंचे। ऐसा अशोभनीय बयान देकर उन्होंने अपने संस्कारों का परिचय दिया है। उन्हें विधानसभा में माफी मांगनी चाहिए और सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story