Lucknow: BJP कार्यसमिति की बैठक आज, रखे जा सकते हैं ये तीन प्रस्ताव, तय होगा पार्टी का 'फ्यूचर प्लान'

Lucknow News: लखनऊ में आज 300 पार्टी सदस्यों के साथ भाजपा कार्यसमिति की बैठक होगी। बैठक में पार्टी से जुड़े तमाम विषयों पर चर्चा हो सकती है।

Network
Newstrack Network
Published on: 14 July 2024 4:52 AM GMT (Updated on: 14 July 2024 6:53 AM GMT)
Lucknow News
X

Lucknow BJP Meeting (Pic: Newstrack)

Lucknow BJP Meeting: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक आज लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में संपन्न होगी। इस बैठक में करीब 3000 नेताओंं के शामिल होने की संभावना है। पार्टी बैठक में तमाम वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी उद्धाटन सत्र को संबोधित करेंगे। बैठक में हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन और 2027 विधानसभा चुनाव पर चर्चा हो सकती है। इस बैठक में पार्टी अपने फ्यूचर प्लान को लेकर चर्चा कर सकती है। माना जा रहा है कि बैठक के समापन सत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हो सकते हैं।

रखे जा सकते हैं ये तीन प्रस्ताव

बैठक की शुरुआत पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी के संबोधन से होगा। इसके बाद बैठक में पिछले चुनाव में खराब प्रदर्शन और आने वाले चुनाव के लिए रोड मैप तैयार करने पर चर्चा हो सकती है। प्रदेश कार्य समिति की बैठक में कई राजनीतिक प्रस्ताव रखे जाने की संभावना है। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी राजनीतिक प्रस्ताव रखेंगे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तीन राजनीतिक प्रस्ताव रखे जाने की चर्चा है। पहला प्रस्ताव धन्यवाद का होगा। इस प्रस्ताव में केंद्र सरकार में तीसरी बार एनडीए की सरकार आने पर पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जाताया जाएगा। दूसरे प्रस्ताव के रूप में आर्थिक प्रस्ताव होगा। इस प्रस्ताव में विकास कार्यों की चर्चा होगी। आर्थिक विकास के साथ ही डबल इंजन सरकार के किए गए विकास कार्य पर चर्चा होगी। तीसरा प्रस्ताव सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ होगा। लोकसभा चुनाव की समीक्षा के दौरान पार्टी ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने का सुझाव दिया गया था। माना जा रहा है कि इस प्रस्तावों पर पार्टी चर्चा कर सकती है।

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

समिति बैठक में प्रस्ताव के अलावा अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। पार्टी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे पर आगे बढ़ने के लिए रोड मैप तैयार कर सकती है। भाजपा कार्यकर्ताओं की निराशा लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन का बड़ा कारण माना जा रहा है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए फैसले ले सकती है। साथ ही यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की चर्चा के साथ ही विपक्ष के हमलों की काट खोजने पर चर्चा हो सकती है। बैठक में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह कार्यक्रमों की योजना रखेंगे।

3000 से अधिक लोग होंगे शामिल

भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक में करीब 3000 प्रतिनिधि भाग लेंगे। इनमें तमाम वरिष्ठ पार्टी नेता सहित कार्यकर्ता शामिल होंगे। यूपी के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, यूपी के केन्द्रीय मंत्री, राज्य के मंत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य, यूपी कोटे के राष्ट्रीय पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, महामंत्री, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक, आयोग, निगम बोर्ड के सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, सहकारिता से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता समिति बैठक का हिस्सा बनेंगे।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story